{"_id":"5dc9e7be-ccfe-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"salman-missing-his-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान को अब याद आए हैं मां और बाप ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान को अब याद आए हैं मां और बाप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Jun 2013 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान को अब इस उम्र में मां और बाप याद आए हैं। अभी तक उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों में कहीं भी मां और बाप के नाम का इस्तेमाल नहीं किया था। अब वह ऐसा पर्दे पर कर रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान के इन दिनों दो विज्ञापन कर रहे हैं। एक विज्ञापन में वह मां की याद कर रहे हैं तो दूसरे में पिता की। यह दोनों ही विज्ञापन इन दिनों टीवी पर खूब देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक दवा कपंनी के विज्ञापन में सलमान खान अपने पिता को क्रेडिट देते हुए कहते हैं कि यह दवाई मेरे पापा भी सालों से खा रहे हैं। उन्होंने ही मुझसे यह खाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इसी तरह एक चप्पल के विज्ञापन में सलमान खान कहते हैं कि यह चप्पल मजबूत है। अपनी बात में वजन डालने के लिए वह अपनी मां की कसम भी खाते हैं।
कोई भी फिल्मी सितारा किसी भी कंपनी के विज्ञापन में इस तरह से अपने मां और पिता के नाम का प्रयोग नहीं कर रहा है। सलमान ने यह एक नयी परंपरा शुरू की है।
हालांकि सलमान के बारे में माना जाता है कि वह अपने परिवार के बहुत करीब है। जहां बाकी स्टार अपने पारंपरिक घर से दूर रहने लगे हैं तो वहीं सलमान अभी तक अपने मां-बाप के साथ उसी घर में रह रहे हैं।