फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman make film for sohail khan

अब अपने भाई के लिए फिल्म बनाएंगे सलमान

Wed, 13 Aug 2014 08:04 AM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
salman make film for sohail khan

अपनी नई फिल्म 'किक' की कामयाबी का जश्न मना रहे सलमान खान बिजी शेड्यूल के चलते भाई सोहेल की फिल्म तो नहीं कर पा रहे, लेकिन उन्हें एक कामयाब स्टार बनाने के लिए एक फिल्म जरूर बनाएंगे। सलमान के खास दोस्त और इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभालने वाले ऐक्टर-डायरेक्टर पुनीत इस्सर की यह फिल्म इस साल के आखिर तक शुरू की जाने की पूरी योजना है।

विज्ञापन

सलमान खान का होगा प्रोडक्‍शन

salman make film for sohail khan

सलमान के प्रॉडक्शन हाउस में बनने वाली इस फिल्म का टाइटल 'ग्रेट गामा' रखने की खबर है। सूत्रों की मानें, तो पुनीत इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर पिछले कई साल से काम कर रहे थे। स्क्रिप्ट का काम खत्म होने के बाद सबसे पहले वह सलमान खान से मिले। दरअसल, पुनीत चाहते थे कि उनके निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में टाइटल रोल सलमान निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गामा पहलवान पर होगी फिल्‍म

salman make film for sohail khan

अगले करीब ढाई साल तक लगातार बिजी सलमान ने पुनीत की दोस्ती की खातिर इस फिल्म को बनाने की जिम्मेदारी ली। इसमें गामा पहलवान के किरदार के लिए पुनीत ने किसी और को नहीं, बल्कि सोहेल खान को साइन किया है।

पुनीत के मुताबिक, कभी कोई फाइट न हारने वाले गामा पहलवान की कहानी पर बन रही इस फिल्म के लिए सोहेल पिछले लंबे अर्से से अपना ज्यादातर वक्त जिम में बॉडी बनाने और पहलवानों से टिप्स लेने में गुजार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed