{"_id":"2a7b34896e280826d64a7cf5772895b6","slug":"salman-khan-work-with-nurgis","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को मिली नई हीरोईन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान को मिली नई हीरोईन
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 19 Dec 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान को नई हीरोईन मिल गई है। इस हीरोईन के साथ सलमान ने अभी तक काम नहीं किया है।
विज्ञापन
नरगिस फाखरी फूले नहीं समा रही हैं। उनको सलमान खान के अपोजिट काम करने का ऑफर मिला है। सूत्रों के मुताबिक राजश्री बैनर तले सूरज बडज़ात्या के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म में सलमान के साथ नरगिस की जोड़ी बनाई जा सकती है।
हालांकि बडज़ात्या की इस फिल्म के लिए पहले दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और इलियाना डिक्रूज का नाम चल रहा था। माना जा रहा था कि इनमें से ही किसी एक हीरोइन को मौका मिलेगा। लेकिन जल्द ही खबर आ गई कि सूरज सलमान के अपोजिट नई हीरोइन चाहते हैं।
विज्ञापन
अब सुनने में आ रहा है कि उन्होंने किसी नई हीरोइन की जगह नरगिस को अपनी आगामी फिल्म की हीरोइन बनाने का मन बना लिया है। राजश्री बैनर के प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी साफ कहने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
इस प्रवक्ता का कहना है कि अभी किसी नाम पर मुहर नहीं लगी है। हां, नरगिस के नाम पर विचार जरूर हो रहा है। वैसे भी यह फिल्म नए साल के मध्य में फ्लोर पर जाएगी। अभी तो सूरज बडज़ात्या इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं।