{"_id":"30454be9995c720db344e812b7bddaa5","slug":"salman-khan-will-marry-this-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने खोला राज, इस साल करेंगे शादी!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने खोला राज, इस साल करेंगे शादी!
Updated Mon, 10 Mar 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के ‘दबंग’ खान सलमान का कहना है कि वह अकेले रहते-रहते अब ऊब चुके हैं। साथ ही उन्होंने इस साल के अंत तक शादी करने का संकेत भी दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने रोमानिया की लूलिया वैंतूर के साथ अपनी शादी की संभावनाओं को खारिज नहीं किया। पिछले कुछ समय से वह वैंतूर को डेट कर रहे हैं।
यहां एक कार्यक्रम के दौरान 48 वर्षीय सलमान ने कहा कि अब वह बदलाव के चरण में हैं और उन्हें यह अच्छा लग रहा है। 15 साल की उम्र से उन्हें बदलाव का वक्त नहीं मिला। पहली बार उन्हें ऐसा अवसर मिला है। पिछले ढाई साल से कई बदलाव देखे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
साल के अंत तक करेंगे शादी
अब इन बदलाव पर अटकलें लगनी बंद होनी चाहिए क्योंकि उनकी जिंदगी में कुछ होने वाला है। बॉलीवुड स्टार ने कहा कि वह मानवता का पालन करते हैं। वह इस्लाम, ईसाई धर्म को मानते हैं और सही काम करने की हरसंभव कोशिश करते हैं। वह काफी भाग्यशाली रहे हैं।
उनके पिता पठान हैं, मां हिंदू, दूसरी मां कैथोलिक और बहनोई पंजाबी। सलमान ने कहा कि वह पत्नी को बाहर से लाने की सोच रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता के नाम को अकसर उनकी सह अभिनेत्रियों के जोड़ा जाता रहा है।
उनके पिता पठान हैं, मां हिंदू, दूसरी मां कैथोलिक और बहनोई पंजाबी। सलमान ने कहा कि वह पत्नी को बाहर से लाने की सोच रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता के नाम को अकसर उनकी सह अभिनेत्रियों के जोड़ा जाता रहा है।