फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan wants to be father without mother

बिना शादी के बाप बनना चाहते हैं सलमान

Fri, 22 Feb 2013 12:13 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 22 Feb 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan wants to be father without mother
बॉलीवुड के मोस्ट इलेजिबिल बैचलर सलमान खान की शादी का इंतजार हर किसी को है। सबको यह जानने में बड़ी दिलचस्पी रहती है कि आखिर वो कौन होगी जो मिसेज सलमान खान बनेगी? संगीता बिजलानी से लेकर कैटरीना कैफ तक ना जाने कितनों के साथ सलमान का नाम जुड़ा लेकिन अभी तक तय नहीं हो पाया है कि सलमान शादी करेंगे भी कि नहीं और अगर करते भी हैं तो कब करेंगे, किससे करेंगे?
विज्ञापन


पिछले दिनों सलमान ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वो अपने ऊपर चल रहे मुकदमों के कारण शादी नहीं कर रहे हैं। उसी तरह एक बार फिर सल्लू मियां ने हैरतअंगेज बयान दिया है कि वो बाप बनना चाहते हैं। उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं, लेकिन बच्चों के लिए शादी की क्या जरूरत? सलमान ने यह जवाब गूगल प्लस पर अपने एक फैन के उस सवाल पर दिया था जिसमें उनके फैन ने उनसे पूछा था कि आप शादी और फैमिली का प्लान कब कर रहे हैं?
विज्ञापन


हो सकता है कि सलमान खान सुष्मिता सेन की तरह ही बच्चों को गोद लेना चाह रहे हों, लेकिन यह बात उन्होंने साफ नहीं की। लेकिन इतना तो तय है कि बॉलीवुड का यह चार्मिंग और बिगड़ैल दबंग भी आम आदमी की तरह एक अच्छी फैमिली की ख्वाहिश रखता है। देखते हैं सलमान अपनी इस इच्छा की पूर्ति कब करते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed