फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan twitter controversy ruin friends night

सलमान ने चौपट किया सैफ-करीना का ये खास प्लान

Tue, 28 Jul 2015 02:43 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
salman khan twitter controversy ruin friends night

बीते शनिवार की देर रात को सलमान खान ने जब याकूब मेमन की फांसी के मुद्दे पर ट्वीट किए थे तो वह जानते थे कि हंगामा खड़ा होगा। खुद उन्होंने एक ट्वीट में स्वीकार किया था कि तीन दिन से यह लिखने की सोच रहा हूं लेकिन थोड़ा डर रहा था।

विज्ञापन


ट्विटर विवाद ने न केवल सलमान का रविवार खराब कर दिया बल्कि उनके दोस्त भी ट्विटर को लेकर पैदा हुए विवाद के कारण मुश्कल में पड़ गए। जिनमें 'बजरंगी भाईजान' में उनकी हीरोइन करीना कपूर और उनके पति सैफ भी शामिल हैं।
विज्ञापन


करीना और उनके पति सैफ अली खान ने शनिवार की रात को अपने घर पर फिल्मी दोस्तों और परिजनों को पार्टी दी थी। यह पार्टी देर रात चली और इसके बाद उन लोगों का मूड ऐसा बना रहा कि रविवार को भी वे जश्न जारी रखते हुए घर से बाहर निकल कर बांद्रा स्थित एक रेस्तरां में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के कारण छुप कर घर पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे

salman khan twitter controversy ruin friends night

रविवार देर शाम तक सलमान के ट्वीट्स का विरोध इतना बढ़ गया था कि उनके अपार्टमेंट के बाहर जमकर भीड़ लगी और नारेबाजी होती रही। यह विरोध देख कर करीना-सैफ और उनके दोस्त सहम गए और उन्हें रात एक बजे तक रेस्तरां में ही रहना पड़ा। वे छुपते-छुपाते बाहर निकल कर घर पहुंचे।

जानकारों के अनुसार हुआ यह कि शनिवार को जब दिन में फिल्म फेंटम का ट्रेलर रिलीज हुआ तो सैफ अली खान ने कैटरीना कैफ से कहा कि उन्होंने पूरी फिल्म की शूटिंग कर ली, मगर एक भी पार्टी नहीं की।

सैफ की बात पर कैटरीना ने कहा कि वह जब कहेंगे पार्टी में आ जाएंगी। इसके बाद सैफ ने करीना से बात की और दोनों ने अपने घर पर पार्टी का इंतजाम करते हुए कैटरीना-रणबीर को घर बुलाया। साथ ही कुछ और मेहमान आमंत्रित किए गए।

रविवार को भी था देर रात तक पार्टी का प्लान

salman khan twitter controversy ruin friends night

सैफ ने अपनी बहन सोहा और उनके पति कुणाल खेमू, रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनिलिया डिसूजा, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा खान और उनकी बहन अमृता अरोड़ा लड़क, शकील लड़क और अरबाज खान को भी पार्टी में बुलाया था।

शनिवार की पूरी रात यह पार्टी चलती रही। क्योंकि अर्जुन कपूर को शूटिंग के लिए बैंकॉक जाना था, तो वह जल्दी निकल गए। मगर बाकी लोग जश्न मनाते रहे। सुबह होते-होते कैटरीना और रणबीर भी चले गए।

बजरंगी भाईजान की सफलता से उत्साहित करीना को पार्टी में बहुत मजा आया और उन्होंने प्रस्ताव रखा कि संडे को भी यह जश्न जारी रखा जाए। इसलिए दिन में आराम करके दोपहर बाद ये सभी लोग घर के बाहर निकल कर बांद्रा स्थित एक रेस्तरां में चले गए। वहां भी जमकर पार्टी हुई।

डर कर रेस्टोरेंट में ही बैठे रहे सैफ और करीना

salman khan twitter controversy ruin friends night

पार्टी खत्म होने के बाद शाम को जब सितारों की यह टोली घर लौटने के लिए रेस्तरां से बाहर निकली तो बांद्रा में माहौल बदला हुआ था। सलमान खान के ट्विटर विवाद के बाद लोगों का हुजूम बांद्रा पहुंच रहा था। हर तरफ मीडिया के लोग थे।

ऐसे में सैफ-करीना और बाकी सितारे परेशान हो गए। वे मीडिया और लोगों की नजरों से बचना चाह रहे थे। विरोध कर रह प्रदर्शनकारियों से भी उन्हें डर था। आखिरकार सैफ ने फैसला किया कि जब तक पूरा मामला ठंडा नहीं पड़ जाता सभी रेस्तरां में रहेंगे।

आधी रात के बाद तक सभी अंदर ही रहे और जब माहौल शांत हो गया तो रात को एक बजे वहां से निकले। वह भी इस तरह चोरी-छुपे की आस-पास मौजूद मीडिया को खबर न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed