{"_id":"593a6c374f1c1ba3379c7f68","slug":"salman-khan-tubelight-song-tinka-tinka-is-out-rahat-fateh-ali-khan-has-sung-the-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ट्यूबलाइट' का नया गाना रिलीज, इमोशनल कर देगा सलमान का ये अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ट्यूबलाइट' का नया गाना रिलीज, इमोशनल कर देगा सलमान का ये अंदाज
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 09 Jun 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
'तिनका तिनका' गाना
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ट्यूबलाइट' का तीसरा गाना 'तिनका तिनका' रिलीज कर दिया गया है। दो भाइयों के बीच के गहरे रिश्ते को छूता ये गाना आपकी आंखों में आंसू ले आएगा।
अगर यूं कहा जाए कि इस गाने में पूरी फिल्म का सार है तो कुछ गलत नहीं होगा। इसकी शुरुआत में ही सलमान और सोहेल का बिछड़न दिखाया गया है। इसके बाद कैसे सलमान सोहेल की खोज में दर-दर भटकते हैं यही है इस गाने में। इस गाने में दिवंगत ओम पूरी की भी झलक है।
राहत फतेह अली खान ने गाने में अपनी आवाज दी है और उनकी आवाज पर ये गाना एकदम फिट बैठता है। इसके बोल लिखे हैं कौसर मुनीर ने और प्रीतम ने गाने का म्यूजिक दिया है।
विज्ञापन
फिल्म की कहानी 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के आस-पास गढ़ी गई है। यह हॉलीवुड फिल्म ‘लिटिल बॉय’ की ऑफीशियल रीमेक है, हालांकि डायरेक्टर कबीर खान ने इसनें कुछ बदलाव जरूर किए हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा सोहेल खान, शाहरुख खान और चाइनीज एक्ट्रेस जू जू भी मुख्य भूमिका में हैं।