फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan 'Tubelight' Fourth Day Collection, Film Is Close To Collect 100 Crore

सलमान की ईद रही फीकी, 'ट्यूबलाइट' नहीं छू पाई 100 करोड़ का आंकड़ा

Tue, 27 Jun 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 27 Jun 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan 'Tubelight' Fourth Day Collection, Film Is Close To Collect 100 Crore
'ट्यूबलाइट'
हर साल सलमान खान की ईद धमाकेदार जाती हैं लेकिन इस साल उनके लिए ये ईद फीकी रही। उनकी हाल ही में रिलीज हुई 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर जलने में नाकाम रही। अपने चौथे दिन भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और केवल 19.09 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन


'ट्यूबलाइट' के चारों दिनों के कलेक्शन पर नजर डालें तो ये सलमान के स्टारडम के आगे बेहद कमजोर हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन केवल 21.15 करोड़ कमाए थे वहीं दूसरे दिन फिल्म मात्र 21.17 करोड़ अपने नाम कर पाई। रविवार की छुट्टी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही और तीसरे दिन इसका कलेक्शन केवल 22.45 करोड़ का रहा। फिल्म विश्लेष्कों को उम्मीद थी कि कम से कम ईद के दिन तो इसे ज्यादा दर्शक मिलेंगे लेकिन चौथे दिन भी मेकर्स को निराश ही होना पड़ा। फिल्म का कलेक्शन भले ही 100 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है लेकिन सलमान की बाकी फिल्मों के हिसाब से ये 100 करोड़ कमाने में काफी धीमी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले कुछ सालों में ये उनकी सबसे कमजोर फिल्म रही है। पिछले साल अनुष्का शर्मा के साथ आई उनकी 'सुल्तान' ने ईद पर सबसे ज्यादा कमाई की थी। 'सुल्तान' शुक्रवार की बजाय बुधवार को ही रिलीज हुई थी और पहले ही दिन 36.54 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने बुधवार से लेकर रविवार तक 180.36 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं 'बजरंगी भाईजान' ने ईद के पहले वीकेंड 102.60 करोड़ कमाए थे।' फर्स्ट डे कलेक्शन की बात करें तो 'प्रेम रतन धन पायो' ने 40.35, 'बजरंगी भाईजान' ने 27.25 करोड़ और 'किक' मे 26.40 करोड़ की कमाई की थी।


'ट्यूबलाइट' की इस हालत का जिम्मेदार फिल्म रिव्यूज भी कहे जा सकते हैं। कई फिल्म क्रिटिक्स ने तो इसे केवल 1 स्टार ही दिए हैं। फिल्म को अगर फ्यूज कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed