{"_id":"5951e3674f1c1bc16d8b4821","slug":"lathi-charge-outside-salman-khan-residence-galaxy-apartments-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर सलमान के घर के बाहर भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईद पर सलमान के घर के बाहर भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ईद के मौके पर अपने फैंस से जरूर रूबरू होते हैं। हर साल फैंस संग उनकी ये मुलाकात बढ़िया रहती है लेकिन इस बार इतने फैंस सलमान से मिलने पहुंचे थे कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
मिड-डे में छपी खबर के अनुसार ये लाठीचार्ज तकरीबन रात 8 बजे हुआ। एक सूत्र ने वेबसाइट को बताया, 'सलमान के घर के बाहर भीड़ इकट्ठा होने के कारण ट्रैफिक बढ़ गया था। वैसे तो ये हर साल होता है लेकिन इस साल कुछ लोगों ने दीवारों पर चढ़कर उनके घर में घुसने की कोशिश की। सलमान का बॉडीगार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं मानें। आखिर में पुलिस को लाठीचार्ज कर उन्हें रोकना पड़ा।' सलमान के घर के बाहर हर साल उनके जन्मदिन और ईद के मौके पर उनके फैंस अपने चहेते सितारे से मिलने पहुंचते हैं।
सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई ट्यूबलाइट की रिलीज के कारण भी इस बार उनके घर के बाहर भीड़ ज्यादा थी। ट्यूबलाइट से फैंस को उम्मीद थी कि वो पहले ही दिन उनकी सभी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डालेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तीन दिन के बाद भी फिल्म 100 करोड़ कमाने से काफी दूर है।

😍Crowd of Fans and their Love,Respect outside Galaxy for #SalmanKhan Bro,Peeps have had for him since 26 yrs…#TubeLight Ki #Eid
विज्ञापन विज्ञापन
Via:AshleyR pic.twitter.com/iuLeqpjEa1 — SᴀʟᴍᴀɴKʜᴀɴsٹیوب لائٹ (@SalluLicious) June 26, 2017