{"_id":"b7ce4bf4-6aae-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-to-produce-small-budget-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम बजट की अच्छी फिल्में बनाएंगे सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कम बजट की अच्छी फिल्में बनाएंगे सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 30 Jan 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल अवार्ड हासिल करने वाली फिल्म 'चिल्लर पार्टी' का निर्माण करने वाले सलमान खान ने पिछले डेढ सालों से निर्माता के तौर पर कुछ भी नहीं किया है लेकिन जल्द ही उनकी निर्माता के तौर पर भी सक्रिय होने की तैयारी है।
विज्ञापन
सलमान खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि दो तीन स्क्रिप्ट को हम देख रहे हैं जल्द ही कुछ फाइनल होगा। सलमान बताते हैं कि 'चिल्लर पार्टी' की तरह ही उनके बैनर की फिल्में फीलगुड़ की होने के साथ साथ संदेशप्रद भी होगी। यह फिल्में उनकी कंपनी बीइंग ह्रयूमन बनाएगी।
विज्ञापन
इस बात को कहने के साथ ही सलमान उन चर्चाओं को सिरे से नकारते हैं कि उनका बैनर 'चिल्लर पार्टी' के सीक्वल को बना रहा है। सलमान यह भी बताते हैं कि भले ही वे बड़े बजट की फिल्मों में काम करते हैं लेकिन उनके बैनर की फिल्में छोटे बजट की होगी क्योंकि उन्हें लगता है कि कम बजट से बनी अच्छी फिल्में उनकी प्रोडक्शन कंपनी की नींव को मजबूत कर सकती है।
विज्ञापन