फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan to host 68th Hyundai Filmfare Awards 2023 Talks about the need for censorship on digital content

Salman Khan: हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे सलमान? डिजिटल कंटेंट पर सेंसरशिप को लेकर बोले अभिनेता

Thu, 06 Apr 2023 11:19 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 06 Apr 2023 11:19 AM IST
सार

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप होना चाहिए या नहीं, इस बात को लेकर काफी समय से चर्चा होती आई है। अब अभिनेता सलमान खान ने भी कहा है कि डिजिटल प्लेटफार्म पर सेंसरशिप होनी चाहिए, क्योंकि जो कंटेंट बन रहा है।

विज्ञापन
Salman Khan to host 68th Hyundai Filmfare Awards 2023 Talks about the need for censorship on digital content
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स प्रेस कॉन्फ्रेंस 2023 में नजर आए हैं। जहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से लेकर जान से मारने की धमकियों तक कई मुद्दों पर रिएक्ट किया है। तो वहीं हालही में 68th फिल्फेयर अवार्ड की मुंबई में हुईं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान खान ने ओटीटी के बोल्ड कंटेंट के बारें में अपनी नाराजी जाहिर की है।

विज्ञापन

दबंग खान ने लगाई क्लास
बुधवार को मुंबई में हुए समारोह के दौरान सलमान ने कहा कि मैं उस तरह के कंटेंट (अश्लील, गाली गलौज) में यकीन नहीं रखता। मैं 1989 से काम करता आ रहा हूं, मैंने उस तरह का कंटेंट नहीं किया है। मुझे लगता है कि ओटीटी प्लेटफार्म पर सेंसर होना चाहिए। जो भी अश्लीलता, नग्नता, गाली गलोज ओटीटी पर होती है, उसे अब रोकना चाहिए। सब कुछ फोन पर आ गया है। अब 15-16 साल का बच्चा देख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan to host 68th Hyundai Filmfare Awards 2023 Talks about the need for censorship on digital content
सलमान खान - फोटो : social media

कंटेंट जितना साफ-सुथरा होगा, उतना लोग देखेंगे
सलमान खान अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते है, 'मुझे लगता है कि ओटीटी पर जो कंटेंट हैं, उसे चेक किया जाना चाहिए। कंटेंट जितना साफ-सुथरा होगा, उतना लोग उसे देखेंगे। सोचिए आपने एक्सपोज, किसिग सीन कर लिया और आप अपने बिल्डिग के अंदर जा रहे हैं और आपका वाचमैन आपका कंटेंट देख रहा है'। मुझे नहीं लगता है कि यह सुरक्षा के लिहाज से ठीक है। हम हिदुस्तान में रहते हैं। थोड़ा बहुत ठीक है, लेकिन बीच में बहुत ज्यादा हो गया था लेकिन अब जाकर थोड़ा नियंत्रण में आया है।

विज्ञापन

हम 5 इतनी आसानी से जगह छोड़ने वाले नहीं

उन्होंने आगे कहा कि हमारी फिल्मों और टेलीविजन में सेंसरशिप है, तो यहां क्यों नहीं। अब हमें अच्छा कंटेंट बनाने की आवश्यकता है। सलमान से जब पूछा गया कि नई पीढ़ी के कलाकारों के बारे में वह क्या सोचते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि वे सभी मेहनती हैं। लेकिन हम पांचों मैं, शाह रुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन इंडस्ट्री में अपनी जगह को इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाले हैं। हम उनके (नई पीढ़ी के कलाकार) पैसों पर दांव लगाएंगे। हम उन्हें थका देंगे। हम लोगों की पिक्चरें चलती हैं, तो हम अपनी कीमत बढ़ा देते हैं। वे इसके चक्कर में अपनी कीमत बढ़ा देते हैं।

यह भी पढ़ें:  प्रियंका अब जॉन सीना संग करेंगी एक्शन, 'सिटाडेल' की रिलीज से पहले ही हाथ लगा नया प्रोजेक्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed