Filmfare Awards 2023: 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे सलमान खान, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो
68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को सलमान खान होस्ट करने जा रहे हैं। आइए जान लेते हैं कि इसे आप कब और कहां देख सकते हैं।
विस्तार
बीते दिनों '68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' के नॉमिनेशन की घोषणा की गई, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। यह अवॉर्ड शो 27 अप्रैल, गुरुवार की रात को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में होने वाला है। इसे लेकर कई नए अपडेट सामने आ रहे हैं। 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023' के तहत पिछले साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
सलमान खान होंगे अवॉर्ड शो के होस्ट
सुपरस्टार सलमान खान आज रात पहली बार फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगे। आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल को-होस्ट के रूप में भाईजान के साथ जुड़ेंगे। इस स्टार-स्टडेड शो में गोविंदा, टाइगर श्रॉफ, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर और जैकलीन फर्नांडीज जैसे सितारों को ग्रैंड परफॉर्मेस देते देखा जाएगा। 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023' 28 अप्रैल, शुक्रवार रात नौ बजे कलर्स पर प्रसारित और जियो-सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा।
19 मुख्य श्रेणियों में हुआ नामांकन
बीते दिन '68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' के नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आई। जिससे पता चला कि इस बार कुल 19 मुख्य श्रेणियों में नामांकन के साथ तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी में कई पुरस्कार दिए जाएंगे। 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023' के लिए नामांकित लोगों में आलिया भट्ट ने भी अपनी जगह बनाई है।
Zarina Wahab: जिया खान मामले में सुनवाई को लेकर सूरज की मां जरीना को सता रही चिंता, बोलीं- प्रार्थना करें
'गंगूबाई काठियावाड़ी' नामांकन में सबसे आगे
संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को इस साल सबसे ज्यादा 16 नामांकन मिले हैं। हर्षवर्धन कुलकर्णी की 'बधाई दो' और अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिवा' 14 नामांकन के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अमर कौशिक की 'भेड़िया' को 13 नॉमिनेशन मिले हैं, जबकि अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 2' को 10 नॉमिनेशन मिले हैं।
OTT War: जियो सिनेमा का ओटीटी संग्राम में नया दांव, वार्नर और एचबीओ की सीरीज रिलीज के दिन ही दिखाने का समझौता
ये फिल्में, एक्टर, एक्ट्रेस नॉमिनेट
बधाई दो, भूल भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स और ऊंचाई को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के नॉमिनेशन लिस्ट में अजय देवगन (दृश्यम 2), अमिताभ बच्चन (ऊंचाई), अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स), ऋतिक रोशन (विक्रम वेधा), कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 2) और राजकुमार राव (बधाई) ने अपनी जगह बनाई है। जबकि आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), भूमि पेडनेकर (बधाई दो), जान्हवी कपूर (मिली), करीना कपूर खान (लाल सिंह चड्ढा), और तब्बू (भूल भुलैया 2) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है।