{"_id":"ab4652326870b4d5c34cb0a705a37dcb","slug":"salman-khan-throws-fan-s-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमिजाजीः सलमान ने फेंका अपने फैन का मोबाइल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बदमिजाजीः सलमान ने फेंका अपने फैन का मोबाइल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की बदमिजाजी एक बार फिर सामने आई है। वह पहले भी ऐसी हरकतें करते रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान एक अच्छे अभिनेता होने के साथ एक नेक इंसान भी हैं लेकिन कभी-कभी उनकी हरकतें उनके चाहने वालों को दुखी कर देती हैं।
कुछ ऐसा ही मामला सोमवार को लीलावती अस्पातल में हुआ। सलमान खान यहां अभिनेता दिलीप कुमार को देखने के लिए गए थे। जब वे गाड़ी से उतरे तो चाहने वालों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
कुछ प्रशंसक उनके बहुत करीब आ गए। सलमान खान अपने चाहने वालों की ऐसी हरकत से एरीटेट हो रहे थे। तभी उनके एक फैन ने सलमान की तस्वीर खींचनी चाही।
सलमान ने इस पर अजीब व्यवहार किया। सलमान ने अपनी तस्वीर खींच रहे अपने फैन का मोबाइल छीनकर उसे फेंक दिया। सलमान की इस हरकत पर सब उन्हें ताकते रह गए।
सलमान खान पहले भी अपने प्रशंसकों के साथ ऐसा व्यवहार कर चुके हैं।