फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan targets Shahrukh again

सलमान बोले- ओवर एक्टिंग करानी है तो शाहरुख को बुलाओ

Tue, 05 Feb 2013 11:34 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Feb 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan targets Shahrukh again
पिछले दिनों एक टेलीविजन एडवर्टीजमेंट की शूटिंग के दौरान सलमान खान न सिर्फ अपना आपा खो बैठे बल्कि एक बार फिर शाहरुख खान पर निशाना साधा। हालांकि यह माना जा रहा था कि पिछले कुछ दिनों से सलमान काफी शांत होकर अपने सारे प्रोफेशनल कमिटमेंट निभा रहे हैं। लेकिन अचानक एक विज्ञापन की शूटिंग में कुछ ऐसा हुआ कि सलमान आग-बबूला हो गये।
विज्ञापन


दरअसल, सलमान एक टीवी एड की शूटिंग कर रहे थे। इस विज्ञापन में टेलीविजन की अदाकारा आमना शरीफ भी हैं। एड की शूटिंग यारी रोड में हो रही थी। सलमान को इस विज्ञापन में आमना को गोद में उठाना था और एक्सप्रेशन देने थे। सलमान ने पहले कई रीटेक्स दिये लेकिन निर्देशक इससे खुश नहीं थे।
विज्ञापन


विज्ञापन की शूटिंग के दौरान जब डायरेक्टर ने उन्हें वॉक करने को कहा तो सलमान ने कहा, अगर वॉक करना है तो किसी मॉडल को बुला लेते। बात आई-गई हुई मगर कुछ देर बाद जब स्टंट डायरेक्टर ने उनसे थोड़ा और एक्सप्रेशन के साथ एस्ट्रीम क्लोज अप शॉट देने को कहा, तो सलमान बोले, अगर एक्टिंग ही करानी है तो ऋतिक रोशन को ले लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना कहने के बाद भी सलमान नहीं रूके और उन्होंने एक और लाइन कह दिया, "और अगर ओवर एक्टिंग करनी है तो शाहरूख खान को ले लेते"। इसके बाद वह फ्रेम से बाहर हो गये। निर्देशक को पहले के सारे शॉट्स से ही काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed