फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan suffering with ear infection

खूब पेन किलर खा रहे हैं सलमान, क्या छिपा रहे हैं

Thu, 23 Apr 2015 02:48 PM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan suffering with ear infection

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए 40 दिन के शिड्यूल पर जम्मु कश्मीर गए हुए हैं। वहां उनकी शूटिंग मंगलवार से शुरू होने वाली थी। लेकिन नहीं हो पाई, क्यों?

विज्ञापन


क्योंकि वो बीमार हो गए थे। अगले दिन फिर से शूटिंग की तैयारी की गई लेकिन सलमान की हालत वही बनी हुई थी। पर कुछ देर बाद ही वे शूटिंग के लिए तैयार हो गए। उन्होंने अपनी बीमारी छिपाने के लिए पेन किलर खा लिया।
विज्ञापन


बजरंगी भाईजान सलमान की एक अहम फिल्म है। इसके निर्देशक एक था टाइगर फेम कबीर खान हैं। इसमें उनके साथ करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी दिखेंगे। यह फिल्म एक मुस्लिम मर्द और ब्राह्मण महिला के बीच रिश्तों की उलझनों-सुलझनों पर आधारित है। यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान डर रहे हैं कि कहीं वो राह का रोड़ा बन जाएं

Salman Khan suffering with ear infection

सलमान नहीं चाहते हैं कि उनकी वजह से फिल्म में कोई रुकावट आए, न ही वह शूटिंग शिड्यूल को आगे बढ़ना चाहते हैं। इन्हीं सब परेशानियों का पूर्वा अनुमान लगाते हुए सलमान एक सप्ताह पहले ही कश्मीर पहुंच गए थे।

वहां सलमान ने अपनी फिल्म यूनिट के साथ शूटिंग के पहले की सभी तैयारियां पूरी कीं। सुरक्षा संबंधी व शूटिंग के दौरान सलमान को देखने आने वाली ‌भीड़ से निपटने वाले उपाय ढूंढे।

इतना ही नहीं सलमान ने खुद ‌फिल्म यूनिट के साथ मिलकर एक योजना बनाई कि शूटिंग सुचारू रूप हो जाए। अब जब खुद उनकी वजह से एक दिन की शूटिंग टालनी पड़ी तो उन्होंने पेन किलर लेने का फैसला कर लिया।

क्या है बीमारी, क्यों छिपा रहे हैं सलमान

Salman Khan suffering with ear infection

असल में सलमान को कान में संक्रमण हो गया है। साथ ही वह स्वांस संबंधी बीमारी साइनोसाइटिस से भी जूझ रहे हैं। कश्मीर में वो इन दोनों बीमारियों से निजात पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आराम नहीं मिल रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक साइनोसाटिस इस तरह की बीमारी है, जो ठंड से बढ़ती है और सांस लेने में परेशानी होने लगती है। साथ ही कान में संक्रमण होने पर शरीर के ऊपरी हिस्से का संतुलन बिगड़ जाता है।

इसके बावजूद सलमान पेन किलर खाकर काम कर रहे हैं और उन्होंने शूटिंग शूरू कर दी है।
(साभारः बिजनेस ऑफ सिनेमा डॉट कॉम)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed