फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan special wishes shahrukh khan says aaj apne bhai ka birthday hai

दोस्ती: सलमान खान ने शाहरुख को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- आज अपने भाई का बर्थडे है...

Wed, 03 Nov 2021 01:47 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 03 Nov 2021 01:47 AM IST
सार

सलमान खान और शाहरुख खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। दोनों की दोस्ती हो या दुश्मनी दोनों की ही मिसाल बॉलीवुड में दी जाती है। शाहरुख खान और सलमान खान न सिर्फ एक-दूसरे की खुशी में बल्कि मुश्किल घड़ी में भी एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। 

विज्ञापन
salman khan special wishes shahrukh khan says aaj apne bhai ka birthday hai
सलमान खान - फोटो : Social Media

विस्तार

सलमान खान और शाहरुख खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। दोनों की दोस्ती हो या दुश्मनी दोनों की ही मिसाल बॉलीवुड में दी जाती है। शाहरुख खान और सलमान खान न सिर्फ एक-दूसरे की खुशी में बल्कि मुश्किल घड़ी में भी एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। 2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना 56वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें कई सितारों ने खास मैसेज के साथ जन्मदिन की बधाई दी। इन्हीं में शुमार है शाहरुख खान के सबसे खास दोस्त सलमान खान का नाम।

विज्ञापन


शाहरुख खान को खास अंदाज में किया विश

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर बड़े ही खास अंदाज में शाहरुख खान को उनके जन्मदिन की बधाई दी। सलमान खान ने सोशल मीडिया शाहरुख खान के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बर्थड़े विश किया। उन्होंने शाहरुख खान को अपना भाई बताया। सलमान द्वारा साझा की गई ये तस्वीर उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन


 

 

salman khan special wishes shahrukh khan says aaj apne bhai ka birthday hai
सलमान खान-शाहरुख खान - फोटो : फाइल

सलमान ने कहा अपने भाई का बर्थड़े है

सलमान खान ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘आज अपने भाई का बर्थड़े है, हैप्पी बर्थड़े मेरे भाई, शाहरुख खान’। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद जब शाहरुख खान और उनका परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तो उस दौरान सलमान खान उन्हें सपोर्ट देने के लिए उनके घर पहुंचे थे। शाहरुख खान के घर पर सलमान खान को स्पॉट किया गया था। आर्यन खान 28 दिनों तक हिरासत में रहने के बाद अब घर लौट आए हैं।

 

salman khan special wishes shahrukh khan says aaj apne bhai ka birthday hai
सलमान खान, शाहरुख खान, पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के समर्थन में उतरें थे सितारे

जब आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में ऑर्थर रोड जेल में बंद थे उस दौरान शाहरुख खान और गौरी के लिए एक-एक पल काटना काफी मुश्किल था। शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन को जेल से निकालने की हर मुमकिन कोशिश की। इस दौरान सितारों का शाहरुख खान को पूरा समर्थन मिला। आर्यन खान को जमानत मिल चुकी है। आर्यन खान ने न सिर्फ शाहरुख खान के साथ उनका जन्मदिन मनाया बल्कि वो दिवाली भी अपने परिवार के साथ दिवाली भी मना पाएंगे।

विज्ञापन

salman khan special wishes shahrukh khan says aaj apne bhai ka birthday hai
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram: @deepikapadukone

दीपिका के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

शाहरुख खान के आगामी फिल्मों की बात करें तो जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। शाहरुख खान ने आर्यन खान के ड्रग्स केस में एनसीबी द्वारा पकड़े जाने के बाद से शूटिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया था। अब खबर है कि वो जल्द ही अपनी फिल्म कि शूटिंग के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed