{"_id":"6aaebad6bbfad5218a0fffc4","slug":"salman-khan-slammed-social-media-trollers-and-paparazzi-support-katrina-kaif-on-trollling-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान: ‘अगली बार चमाट मार देना’ ट्रोलर्स और पैपराजी पर भड़के सलमान, हुए शर्टलेस; कटरीना को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान: ‘अगली बार चमाट मार देना’ ट्रोलर्स और पैपराजी पर भड़के सलमान, हुए शर्टलेस; कटरीना को लेकर कही ये बात
Sat, 19 Sep 2026 10:10 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:10 PM IST
सार
बिग बॉस 20: आज वीकएंड का वार में सलमान खान ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। इसके कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिनमें भाईजान ट्रोलर्स पर जमकर बरसते हुए नजर आ रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
ट्रोलर्स पर भड़के सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। बीते दिनों उनके लुक्स को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अब नए एपिसोड में सलमान खान ने इसपर खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
कैटरीना को ट्रोल करने पर भड़के भाईजान
दरअसल, बीते दिनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचे थे। इसके बाद कैटरीना को उनके लुक्स को लेकर कुछ लोगों ने ट्रोल किया था। इस पर बात करते हुए सलमान ने कहा, 'वो बूढ़ा हो गया है, ये हो गया...वो हो गया। किसी के लुक्स पर, किसी के खानदान पर, किसी के मां बनने पर उन्हें ट्रोल किया जाता है। मैं भी 60 का हो गया हूं। मुझे भी ट्रोल किया जाता है। कहते हैं बूढ़ा हो गया है।'

बिग बॉस 20 सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
ट्रोलर को लेकर सुनाया पुराना किस्सा
सलमान ने इसी मामले पर बात करते हुए आगे बताया, '8 साल पहले एक लड़के ने मुझे ट्रोल किया था। तो साइबर सेल की मदद से पल भर में पता चल गया था कि वो कौन है? उसके घर पहुंचे तो पता चला कि उसके माता-पिता टीचर्स हैं। दो मिनट नहीं लगता उसकी लाइफ बर्बाद करने में। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।'

- फोटो : इंस्टाग्राम
पैपराजी की भी लगाई क्लास
अजीब-अजीब एंगल्स से फोटो या वीडियो लेने वाले पैपराजी को लेकर भी सलमान ने बात की। उन्होंने कहा कि गाड़ी में बैठने से पहले कैमरा ऊपर रखते हैं। उतरने के बाद कैमरा हिप शॉट लेने के लिए पीछे रखते हैं। मेरी खुद की भांजी-भतीजी और को-स्टार्स के साथ ऐसा करते हैं। मैं कहना चाहता हूं आगे से कभी कोई ऐसा शॉट ले तो उसको उल्टा चमाट मारना।'

सलमान ने दिखाई बॉडी
इसके बाद सलमान गुस्से में आ गए और उन्होंने गुस्से पे कैप उतार फेंका और कहा, 'आ जाओ अब करके दिखाओ मुझे ट्रोल।' सलमान ने सेट पर शर्ट उतारकर बॉडी और सिक्स पैक दिखाए और कहा, 'अब करो ट्रोल।' सलमान ने आगे कहा कि हमेशा 'मैंने प्यार किया' वाला सलमान तो नहीं रह सकता ना।
देखें वीडियो-

Shirtless Hatless Salman Khan Gets Back to Trollers on LIVE TV on Bigg Boss trolling him on his lack of hair and deshaped body. He stripped Down to Show the Reality as it is #BiggBoss20 #BB20 #SalmanKhan pic.twitter.com/66oAOwwxE2
— Rosy (@rose_k01) September 19, 2026