फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan sister marriage arrangement

जानिए कौन-कौन आ रहा है अर्पिता की शादी में

Sat, 15 Nov 2014 03:49 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
salman khan sister marriage arrangement

सुपरस्टार सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता 18 नवंबर को हैदराबाद में अपने कारोबारी मंगेतर आयुष शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। इस शादी के लिए बॉलीवुड की महान हस्तियां हैदराबाद जाने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन


अगर शादी की साज-सज्जा और तैयारियों की बात की जाए तो, ताज ग्रुप के लग्जरी होटल ताज फलकनुमा में शादी की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। सलमान के परिवार ने पूरे होटल को दो दिनों (18 और 19 नवंबर) के लिए बुक करा लिया है।
विज्ञापन


सलमान ने छोटी बहन की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है, लेकिन उनके आने की संभावना कम ही हैं, क्योंकि वह म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया और फिजी दौरे पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आएंगे बड़े बड़े दिग्गज

salman khan sister marriage arrangement

​​आमंत्रितों में महानायक अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का नाम भी शामिल हैं​।​ अमिताभ ने फिलहाल शादी समारोह में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है​। आमिर खान, कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, करीना कपूर, धर्मेद्र, हेमा मालिनी, करण जौहर, डेविड धवन और कुछ अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की पुष्टि की है​।

​​वहीं, तमिल सिनेजगत से अभिनेता व राजनेता चिरंजीवी, उनके अभिनेता सुपुत्र रामचरण तेजा, नागार्जुन, वेंकटेश और उनके परिवारों को भी न्योता भेजा गया है।

भव्य है यह होटल

salman khan sister marriage arrangement

​​विवाह में करीब 300 मेहमानों के शिरकत करने की संभावना है​।​ ताज ग्रुप ने ताज फलकनुमा को एक लग्जरी होटल में तब्दील किया और चार साल पहले इसे लोगों के लिए खोल दिया​। होटल में 60 कमरे हैं, जो सभी सुख-सुविधाओं से लैस हैं​।

​​फलकनुमा, चारमीनार से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह कभी छठे निजाम मीर महबूब अली खान (1869-1911) का आवास हुआ करता था।

​कहा जा रहा है कि सलमान ने दो दिन के लिए होटल बुक कराने के लिए दो करोड़ रुपये दिए हैं​। सूत्रों ने बताया कि खान परिवार मेहमानों की सुरक्षा का जिम्मा स्वयं उठाएगा​।​ होटल स्टाफ उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार, व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए काम करेगा​।​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed