Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan share photos and Thinking about field says topi khud pehno kisi ko pehnao nahi

Salman Khan: 'टोपी खुद पहनो किसी को पहनाओ नहीं..', सलमान ने दी काम को लेकर सलाह; बोले- सब भूल के आगे बढ़ो

Sun, 03 May 2026 01:42 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 03 May 2026 01:42 PM IST
सार

Salman Khan Post: सलमान खान ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने लोगों को लेकर एक खास सलाह शेयर की है।

विज्ञापन
salman khan share photos and Thinking about field says topi khud pehno kisi ko pehnao nahi
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच आज सलमान ने अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने अपने फैंस को एक खास सलाह भी दी है।  

विज्ञापन
Trending Videos

salman khan share photos and Thinking about field says topi khud pehno kisi ko pehnao nahi
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान का पोस्ट
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने काम को लेकर सलाह दी है। सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'यह किसी भी फील्ड के लिए है। पहले सोच लो, समझ लो, स्पष्ट हो जाओ, फैसला कर लो और सब कुछ भूलकर आगे बढ़ो।' सलमान ने आगे लिखा, 'टोपी से याद आया-टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाना नहीं और न किसी को पहनने दो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

salman khan share photos and Thinking about field says topi khud pehno kisi ko pehnao nahi
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान का लुक
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक टोपी में काफी हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं। सलमान ने कुल चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में सलमान स्टाइलिश लुक में पोज देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस के रिएक्शन
सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

  • एक फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड के रियल ओजी'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'भाईजान'
  • एक और फैन ने लिखा, 'ब्लैक आउटफिट में भाईजान'
  • एक और फैन ने लिखा, 'कोई इतना हैंडसम कैसा हो सकता है'
  • एक और फैन ने लिखा, 'बेहद फिट और हैंडसम दिख रहे हो'
  • वहीं सलमान के कई फैंस ने उनकी इन तस्वीरों पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी शेयर किए हैं

salman khan share photos and Thinking about field says topi khud pehno kisi ko pehnao nahi
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

'मातृभूमि' कब होगी रिलीज
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' (पहले 'बैटल ऑफ गलवां') 14 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस के आसपास) को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक्शन फिल्म पहले अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग और बाकी वजहों से इसकी रिलीज में देरी हुई है।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अक्षय कुमार ने शेयर किए अपनी फिल्मों के फनी सीन, शिल्पा शेट्टी ने भी शेयर किया खास वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed