{"_id":"e6dd5696db851e066313319cb0ffe19a","slug":"salman-khan-shahrukh-khan-gossip","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान ने खोली शाहरुख की पोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान ने खोली शाहरुख की पोल
मुंबई, अमर उजाला
Updated Mon, 21 Oct 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और शाहरुख खान के बीच जमी बर्फ भले ही थोड़ी पिघलनी शुरू हो गई हो, लेकिन अब भी दोनों मौका मिलने पर एक दूसरे का मजाक उड़ाते दिख जाते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में बिग बॉस के एक एपीसोड में सलमान ने शाहरुख के कैरियर के शुरूआती दिनों की पोल खोली। सल्लू ने करण अर्जुन की शूटिंग के दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि शाहरुख के खर्राटों से वे बहुत परेशान हो जाया करते थे।
विज्ञापन
इस फिल्म की आउटडोर शूटिंग के दौरान कई मौके ऐसे आए, जब शाहरुख, सलमान और उनके दोस्तों को एक ही कमरे में सोना पड़ा था। तब शाहरुख के तेज खर्राटों से उनकी नींद हराम हो जाया करती थी।
विज्ञापन
सल्लू ने चुटकी लेते हुए जानकारी दी कि शाहरुख के खर्राटों के शुरू होते ही वे अपने दोस्तों के साथ खूब हंसते थे। लेकिन जैसे जैसे रात बीतती जाती थी, उनकी बेचैनी बढ़ती जाती थी।
आखिरकार उन्हें रात तीन बजे के आसपास शाहरुख को जगाना पड़ता था, तब उनके खर्राटों से निजात मिल पाती थी। तब हम सोते थे और शाहरुख जागते थे।