{"_id":"0a37ce6499b116c9f6c7b3e6d4dc340a","slug":"salman-khan-shahrukh-khan-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख बना रहे हैं सलमान खान के लिए फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख बना रहे हैं सलमान खान के लिए फिल्म
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान, अपने पुराने दुश्मन सलमान खान की फिल्म के निर्माण में सहयोग देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह खबर आपको चौंका सकती है लेकिन है सही। शाहरुख अपने पुराने दुश्मन सलमान खान का प्रोफेशनली सहयोग करने जा रहे है।
दरअसल शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज सलमान खान की आने वाली फिल्म जय हो के पोस्ट प्रोडक्शन में मदद करेगी।
मामला यह है कि जय हो कि स्पेशल इफेक्ट रेड चिलीज द्वारा डिजाइन किए गए हैं। मालूम हो रेड चिलीज शाहरुख खान की कंपनी है।
गले मिलने के बाद शाहरुख और सलमान दोनों ही सार्वजनिक मंचों से एक-दूजे की बुराई करने से बचते हैं। अव्वल सलमान तो कई बार शाहरुख को अपना दोस्त भी कह चुके हैं।