{"_id":"2c17e2b08913f098d41fdab65ac3115e","slug":"salman-khan-saharukh-khan-kick","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान के साथ काम करेंगे शाहरुख खान!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के साथ काम करेंगे शाहरुख खान!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान ने कॉफी विद करण में शाहरुख खान के काम की जबर्दस्त तरीके से तारीफ करके जता दिया है कि दोनों के रिश्तों में भले ही खटास आ गई है लेकिन इनके दिल कहीं न कहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
शाहरुख भी अपने कई इंटरव्यू में ये कह चुके हैं कि वह अभी भी सलमान से बेहद प्यार करते हैं और उनकी बहुत कद्र करते हैं। यानि कि धीरे-धीरे ही सही दोनों के रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच ये भी सुनने में आ रहा है कि शाहरुख और सलमान साथ काम करने को राजी हो गए हैं पर्दे पर नहीं लेकिन पर्दे के पीछे। सूत्रों की माने तो शाहरुख का प्रॉडक्शन हाउस रेड चिली सलमान की फिल्म 'किक' के लिए काम करेगा।
विज्ञापन
हालांकि ये अभी साफ नहीं हुआ है कि रेड चिली किस प्रकार से इस फिल्म के साथ जुड़ेगी। वैसे सूत्रों के अनुसार तो शाहरुख का प्रॉडक्शन हाउस 'किक' के साथ पार्टनरशिप करना चाह रहा है।
अगर ये बात सच साबित होती है तो सलमान और शाहरुख के फैंस बहुत खुश हो सकते हैं।