{"_id":"5923fbd24f1c1b3c6a53732e","slug":"salman-khan-s-upcoming-tubelight-trailer-will-not-releasing-on-24-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे खिसकी 'ट्यूबलाइट' के ट्रेलर की रिलीज डेट, कबीर खान ने दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आगे खिसकी 'ट्यूबलाइट' के ट्रेलर की रिलीज डेट, कबीर खान ने दी जानकारी
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Tue, 23 May 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' का इंतजार करने वाले उनके फैंस को फिल्म के ट्रेलर का अब और ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। पहले बताया जा रहा थै कि इस फिल्म का ट्रेलर 24 मई को रिलीज किया जाएगा लेकिन कुछ ही समय पहले फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने ट्वीट के जरिये ये जानकरी दी है कि इस फिल्म का ट्रेलर 25 मई को रिलीज किया जाएगा।
कबीर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘ट्यूबलाइट का ट्रेलर 25 मई के दिन रिलीज किया जायेगा। इसको रिलीज करने का इंतजार नहीं किया जा रहा है।’ सलमान खान इस फिल्म का अनोखा प्रमोशषन कर रहे हैं। फिल्म का टीजर और पहला गना कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया है, जिसको लोगों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज में एक दिन की देरी फैंस को थोड़ी भारी जरूर पड़ सकती है।
ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में सलमान खान और कबीर खान तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले ये दोनों ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ कर चुके हैं। दोनों से दर्शकों को इस बार भी खास उम्मीदें हैं।
फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की कहानी 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के आस-पास गढ़ी गई है। यह हॉलीवुड फिल्म ‘लिटिल बॉय’ की ऑफीशियल रीमेक है, हालांकि डायरेक्टर कबीर खान ने इसनें कुछ बदलाव जरुर किए हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा चाइनीज एक्ट्रेस जू जू, और सोहेल खान जैसे कलाकार भी दिखेंगे। इनके साथ-साथ इसमें लोगों को स्वर्गीय ओमपुरी जी की झलकी देखने को मिलेगी।

#TubelightTrailer out on the 25th of May - can't wait to show you guys! @BeingSalmanKhan @amarbutala @tubelightkieid @skfilmsofficial pic.twitter.com/SnnHVwaKkU
विज्ञापन विज्ञापन— Kabir Khan (@kabirkhankk) May 23, 2017