{"_id":"71d3ae66-cffb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-s-six-pack-abs-not-real","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या नकली हैं सलमान खान के सिक्स पैक?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या नकली हैं सलमान खान के सिक्स पैक?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
यह खबर सलमान खान के उन प्रशंसकों को अच्छी नहीं लग सकती है जिन्हें उनकी ऐक्टिंग नही बल्कि तराशे हुए बदन और सिक्स पैक से प्यार है। खबर यह है कि सलमान खान के यह सिक्स पैक नकली हैं।
विज्ञापन
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 'एक था टाइगर' फिल्म के लिए सलमान ने सिक्स पैक दिखाने के लिए विजुअल इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया था।
क्या वाकई सलमान खान की बॉडी रियल नहीं बल्कि बनावटी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि कुछ दिनों से एक तस्वीर मीडिया में चल रही है। इस तस्वीर में सलमान खान को सिक्स पैक में दिखाने के लिए विजुअल इफेक्ट का इस्तेमाल करता हुआ दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान अपने शरीर को बनाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। 48 साल की उम्र होने के बाद भी वह एकदम फिट हैं। अपनी फिल्मों के ज्यादातर एक्शन सीन वह खुद ही करते हैं।
लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स में चल रही यह तस्वीर उनके सिक्स पैक की पोल खोलने वाली है। इस तस्वीर में सलमान के सिक्स पैक दिखाने के लिए विजुअल इफेक्ट का सहारा लिया जा रहा है।
तस्वीर में विजुअल इफेक्ट के पहले सलमान और विजुअल इफेक्ट के बाद की सलमान की तस्वीरें हैं। तो क्या अब यह मानें की सलमान बूढ़े हो चले हैं।