{"_id":"577a3edb4f1c1b6f0c7f9e66","slug":"salman-khan-s-rape-comment-was-very-unfortunate-and-insensitive-aamir-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील: आमिर खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील: आमिर खान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Jul 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की रेप पीड़ित महिला की तुलना अपनी थकान से करने वाले बयान पर अब मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सलमान का यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील था। आमिर ने यह बयान मुंबई में अपनी फिल्म 'दंगल' के पोस्टर रिलीज के मौके पर सलमान की टिप्पणी पर पूछे गए एक सवाल के जबाब में दिया।
आमिर ने कहा 'जब उन्होंने यह टिप्पणी की तब मैं वहां मौजूद नहीं था। मैं मीडिया रिपोर्ट्स ही पढ़ रहा हूं, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने यह बात कही है। मुझे लगता है कि उन्होंने जो कहा वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील था।' आमिर खान ने यह भी कहा कि 'अक्सर अच्छाइयां लोग देखना पसंद नहीं करते हैं और उन्हें नकारात्मक चीजें देखने में मजा आता है इसलिए मीडिया भी यही सब दिखाती है। मीडिया को भी यह मिलकर तय करना चाहिए कि हम सकारात्मक बातें भी ढूंढेंगे और दिखाएंगे।'

इस मामले में सलमान के साथ खड़े दिखाई दिए शाहरुख खान
शाहरुख खान
शाहरुख खान और सलमान का रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। वो कभी बहुत अच्छे दोस्त रहे तो फिर एक-दूसरे का मुंह देखना भी उनको गवारा नहीं रहा। पिछले कुछ समय से दोनों फिर से दोस्त बन गए हैं। ऐसे में शाहरुख से पूछा गया कि सलमान ने जो बयान दिया उस पर आप का क्या कहना है?
शाहरुख खान ने सलमान पर हुए सवाल पर कहा "पिछले दो साल में मैंने खुद भी बहुत-सी गलत बातें कही हैं... मैं खुद भी सही बातें नहीं करता रहा हूं, सो, मुझे नहीं लगता कि इस पर टिप्पणी करने का मुझे हक है..." इस बयान के कुछ ही घंटों के बाद शाहरुख ने सलमान खान के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। फोटो कैप्शन में लिखा, 'बाइक में भाई-भाई, माइकल लाल साइकिल लाल'।

क्या कहा था सलमान खान ने
मीडिया से बात करने के दौरान सलमान, सुल्तान के सेट पर रिंग में रेसलिंग को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो 6-6 घंटे लगातार शूटिंग करते थे। उन्हें रेसलिंग के सीन में काफी बार लिफ्टिंग करनी पड़ती थी। उन्हें 120 किलो वजन के एक आदमी को 10 बार 10 तरह से उठाना पड़ता था। ऐसा करने के बाद उनका शरीर बुरी तरह से टूट जाता था और वो जमीन पर गिर जाते थे। उस समय वो अपने आप को 'रेप्ड वुमेन' की तरह समझने लगते थे। वो सही से चल नहीं पाते थे और न ही कुछ खा पाते थे।
सलमान के इस 'रेप्ड वुमेन' का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिस पर विवाद शुरू हो गया। इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला आयोग ने सलमान खान को नेटिस जारी किया था। हालांकि इस बयान पर इतना विवाद मचने के बाद भी सलमान खान ने इस बयान पर माफी मांगने से इंकार कर दिया है।