फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan’s rape comment was very unfortunate and insensitive: Aamir Khan

सलमान का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील: आमिर खान

Mon, 04 Jul 2016 05:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan’s rape comment was very unfortunate and insensitive: Aamir Khan
- फोटो : getty images
सलमान खान की रेप पीड़ित महिला की तुलना अपनी थकान से करने वाले बयान पर अब मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सलमान का यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील था। आमिर ने यह बयान मुंबई में अपनी फिल्म 'दंगल' के पोस्टर रिलीज के मौके पर सलमान की टिप्पणी पर पूछे गए एक सवाल के जबाब में दिया। 
विज्ञापन


आमिर ने कहा 'जब उन्होंने यह टिप्पणी की तब मैं वहां मौजूद नहीं था। मैं मीडिया रिपोर्ट्स ही पढ़ रहा हूं, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने यह बात कही है। मुझे लगता है कि उन्होंने जो कहा वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील था।' आमिर खान ने यह भी कहा कि 'अक्सर अच्छाइयां लोग देखना पसंद नहीं करते हैं और उन्हें नकारात्मक चीजें देखने में मजा आता है इसलिए मीडिया भी यही सब दिखाती है। मीडिया को भी यह मिलकर तय करना चाहिए कि हम सकारात्मक बातें भी ढूंढेंगे और दिखाएंगे।'
विज्ञापन

 

इस मामले में सलमान के साथ खड़े दिखाई दिए शाहरुख खान

Salman Khan’s rape comment was very unfortunate and insensitive: Aamir Khan
शाहरुख खान
शाहरुख खान और सलमान का रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। वो कभी बहुत अच्छे दोस्त रहे तो फिर एक-दूसरे का मुंह देखना भी उनको गवारा नहीं रहा। पिछले कुछ समय से दोनों फिर से दोस्त बन गए हैं। ऐसे में शाहरुख से पूछा गया कि सलमान ने जो बयान दिया उस पर आप का क्या कहना है?

शाहरुख खान ने सलमान पर हुए सवाल पर कहा "पिछले दो साल में मैंने खुद भी बहुत-सी गलत बातें कही हैं... मैं खुद भी सही बातें नहीं करता रहा हूं, सो, मुझे नहीं लगता कि इस पर टिप्पणी करने का मुझे हक है..." इस बयान के कुछ ही घंटों के बाद शाहरुख ने सलमान खान के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। फोटो कैप्शन में लिखा, 'बाइक में भाई-भाई, माइकल लाल साइकिल लाल'।

 

क्या कहा था सलमान खान ने

Salman Khan’s rape comment was very unfortunate and insensitive: Aamir Khan
मीडिया से बात करने के दौरान सलमान, सुल्तान के सेट पर रिंग में रेसलिंग को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो 6-6 घंटे लगातार शूटिंग करते थे। उन्हें रेसलिंग के सीन में काफी बार लिफ्टिंग करनी पड़ती थी। उन्हें 120 किलो वजन के एक आदमी को 10 बार 10 तरह से उठाना पड़ता था। ऐसा करने के बाद उनका शरीर बुरी तरह से टूट जाता था और वो जमीन पर गिर जाते थे। उस समय वो अपने आप को 'रेप्ड वुमेन' की तरह समझने लगते थे। वो सही से चल नहीं पाते थे और न ही कुछ खा पाते थे। 

सलमान के इस 'रेप्ड वुमेन' का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिस पर विवाद शुरू हो गया। इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला आयोग ने सलमान खान को नेटिस जारी किया था। हालांकि इस बयान पर इतना विवाद मचने के बाद भी सलमान खान ने इस बयान पर माफी मांगने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed