{"_id":"6af9621ed6f4fe1dc1fb88b7435d3144","slug":"salman-khan-s-mentle-is-now-jay-ho","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 जनवरी को कुछ नया करेंगे सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
24 जनवरी को कुछ नया करेंगे सलमान खान
अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 18 Oct 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म मेंटल अब जय हो नाम से प्रदर्शित होगी। फिल्म का शीर्षक सलीम खान की सलाह पर बदला गया है।
विज्ञापन
सलीम साहब का कहना है कि मेंटल से ज्यादा अच्छा साउंड जय हो का है। सबसे बड़ी बात यह है कि जय हो एक पॉजिटिव टाइटल है, जब कि मेंटल से नकारात्मक ध्वनि आती है।
सलमान खान इस फिल्म में सामाजिक परिवर्तन के लिए युद्धस्तर पर काम करनेवाले व्यक्ति की भूमिका में हैं। इस तरह का किरदार उन्होंने अब तक नहीं निभाया है। बता दें कि सोहेल खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज तारीख 24 जनवरी तय की गई है।
विज्ञापन
फिल्म की रिलीज के दो दिन बाद गणतंत्र दिवस है, इसलिए भी जय हो टाइटल सार्थक जान पड़ता है। दरअसल मेंटल शीर्षक सलमान खान का दिया हुआ है, लेकिन यह एक वर्किंग टाइटल था।
विज्ञापन