{"_id":"9c6b6a45b0e68afd7515f725c04d59ce","slug":"salman-khan-s-jai-ho-did-t-sell","type":"story","status":"publish","title_hn":"180 करोड़ में बिकेगी सलमान की नई फिल्म?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
180 करोड़ में बिकेगी सलमान की नई फिल्म?
अमर उजाला,मुंबई
Updated Tue, 05 Nov 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान की नई फिल्म जय हो को खरीदने के लिए कई बड़े स्टूडियो लालायित नजर आ रहे हैं। सोहेल खान निर्मित और निर्देशित इस फिल्म की कीमत 180 करोड़ तक लगाई गई है।
विज्ञापन
बीच में खबर उड़ी थी कि इरोस इंटरनेशनल ने इसे 110 करोड़ में खरीद लिया है, लेकिन सोहेल ने यह कह कर इस खबर का खंडन किया था कि उनकी फिल्म की इतनी कम कीमत न लगाई जाए!
विज्ञापन
सोहेल का साफ कहना था कि यह सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म है, किसी नए एक्टर की नहीं। 110 करोड़ रुपये का सौदा मजाक में भी नहीं किया जा सकता।
मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के राइट्स पाने के लिए यूटीवी और वायकॉम 18 जैसी फिल्म निर्माण कंपनियां भी लगी हुई हैं। लेकिन सलमान का अपने छोटे भाई सोहेल को स्पष्ट निर्देश है कि उनकी फिल्म बेचने में कोई समझौता न किया जाए।
विज्ञापन
जानकारों की मानें, तो सल्लू अपनी इस फिल्म को बिजनेस के मामले में चैन्नई एक्सप्रेस से भी आगे की फिल्म देखना चाहते हैं। तमाम बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी सलमान की इस नई फिल्म को काफी उम्मीदों से देख रहे हैं।
हालांकि जानकारों का कहना है कि फिल्म जय हो के लिए 180 करोड़ की कीमत थोड़ी ज्यादा है। संभव है कि 150 करोड़ तक में मामला पट जाए और कोई टॉप की प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इसके राइट्स प्राप्त कर ले।