फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman Khan replaces Sonu Nigam in 'Hangover' song

तो इसे सलमान खान की चोरी ही मानें?

Fri, 04 Jul 2014 08:56 AM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
salman Khan replaces Sonu Nigam in 'Hangover' song

पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘किक’ में सलमान खान द्वारा गाए गाने ‘हैंगओवर’ की लगातार चर्चा हो रही है। सलमान ने यह गाना श्रेया घोषाल के साथ मिल कर गाया है। गाने के कंपोजर मीत ब्रदर्स में से एक मनमीत हर किसी से कह रह थे के हमें कोई गायक नहीं मिल रहा था कि यह गाना बढ़िया ढंग से गा सके, तब हमें सलमान की आवाज इस गाने के लिए एकदम फिट लगी।

विज्ञापन


परंतु सूत्र अब खबर लाए हैं कि ऐसा नहीं है। पिछले साल 17 अक्तूबर को मीत ब्रदर्स ने यह गाना सोनू निगम की आवाज में श्रेया घोषाल के साथ रिकॉर्ड किया था। बाद में सोनू की आवाज को हटाकर संगीतकारों ने सलमान की आवाज रिकॉर्ड कर दी।
विज्ञापन

साजिद गए थे सोनू के पास

salman Khan replaces Sonu Nigam in 'Hangover' song

सूत्रों का कहना कि साजिद नाडियावाला इस गाने के लिए सोनू के पास पहुंचे थे और वह तत्काल तैयार हो गए क्योंकि इससे पहले सोनू ने कई बार सलमान के लिए गाया था। अतः उन्होंने पैसे की बात तक नहीं की। गाना रिकॉर्ड होने के बाद साजिद ने सलमान को संदेश भेजा था कि यह इतना बढ़िया बना है कि मेरे दिमाग में चल रहा है।

मैं इसे भुला नहीं पा रहा हूं। लेकिन इसके बाद अचानक यह गाना सलमान से गवा लिया गया। खास बात तो यह कि सोनू को इस बात की खबर तक नहीं दी गई। उन्हें मीडिया में आई खबरों से सच्चाई पता चली।

सोनू ने की है बात की पुष्टि

salman Khan replaces Sonu Nigam in 'Hangover' song

सोनू ने मीडिया में इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने यह गाना पिछले साल रिकॉर्ड कराया था और इसके लिए उन्हें पैसे तक नहीं दिए गए। सोनू निगम की निराशा को साफ समझा जा सकता है, लेकिन बाजार के इस जमाने में हर कोई चीजों को भुना लेना चाहता है।

यही कारण है कि ‘किक’ के निर्माता-निर्देशक ने भी सलमान द्वारा गीत गाने की संभावित चर्चा को भुना लिया। यही कारण है कि मंगलवार को ऑनलाइन रिलीज हुए इस गाने को 24 घंटे में ही ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने सुन लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed