फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan rents out 758 sq ft Bandra apartment for 95,000 per month

Salman Khan: सलमान खान ने किराए पर दिया बांद्रा का अपना फ्लैट, जानिए, कितना मिलेगा हर महीने रेंट?

Thu, 16 Dec 2021 07:27 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Dec 2021 07:27 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मुंबई स्थित अपने एक अपार्टमेंट को किराए पर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ्लैट बान्द्रा वेस्ट के शिव अस्थान हाइट्स में है। सलमान खान ने इस फ्लैट को 95,000 रुपये प्रति माह के किराए पर दिया है।
 

विज्ञापन
Salman Khan rents out 758 sq ft Bandra apartment for 95,000 per month
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मुंबई स्थित अपने एक अपार्टमेंट को किराए पर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ्लैट बान्द्रा वेस्ट के शिव अस्थान हाइट्स में है। सलमान खान ने इस फ्लैट को 95,000 रुपये प्रति माह के किराए पर दिया है। यह फ्लैट शिव अस्थान हाइट्स में 14वें फ्लोर पर है और 758 वर्ग गज में बना हुआ है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस किराए के लिए फ्लैट का एग्रीमेंट 6 दिसंबर को हुआ है। अभिनेता सलमान खान ने इस फ्लैट का एग्रीमेंट 33 महीनों के लिए किया है। किराएदार ने उन्हें 2.85 लाख रुपये की डिपॉजिट राशि भी जमा करा दी है। गौरतलब है कि एक्टर सलमान खान के पास मुंबई में कई प्रॉपर्टी हैं। इससे पहले खबरें आई थी कि सलमान ने बांद्रा में सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत 8.25 लाख रुपये प्रति माह की कीमत पर एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिया है।
विज्ञापन


यह फ्लैट मकबा हाइट्स में 17वीं और 18वीं मंजिल पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ्लैट के मालिक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी  हैं। इस साल की शुरुआत में ही फ्लैट का एग्रीमेंट रिन्यू कराया है। सलमान खान इस वक्त अपने परिवार के साथ बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। इससे पहले महेश मांजरेकर ने खुलासा किया था कि सलमान अपने अपार्टमेंट परिसर में एक बीएचके घर में रहते हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, वह जब सलमान के घर जाते हैं, तो वह ड्राइंग-रूम में सोफे पर लेटे होते हैं। उन्होंने कहा था, कभी-कभी मुझे सच में लगता है कि इस आदमी के पीछे ... इतनी सफलता है बड़ी सफलता ... उसके पीछे जो आदमी है ना वह ठेठ मध्यम वर्ग आदमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed