{"_id":"1e3dcc14faf0c05e6ec3b86628a0a262","slug":"salman-khan-rani-mukharji","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी के आदर्श सलमान खान क्यों?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानी के आदर्श सलमान खान क्यों?
अमर उजाला मुंबई
Updated Thu, 28 Nov 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी मुखर्जी जल्द ही निर्देशक आदित्य चोपड़ा की पत्नी हो जाएंगी। लेकिन उनका कहना है कि उनके आदर्श सलमान खान हैं।
विज्ञापन
यहां मामला रियल लाइफ का नहीं बल्कि रील लाइफ का है। फिल्म मरदानी में रानी मुखर्जी एक पुलिस कॉप के किरदार में हैं। इस रोल को निभाने के लिए रानी ने सलमान खान से प्रेरणा ली है।
यही वजह है कि इस फिल्म में रानी का फीमेल चुलबुल पांडे जैसा रुतबा दिख सकता है। फीमेल चुलबुल यानी हैरतअंगेज एक्शन के साथ मुंहफट जुबान। रानी को इस भूमिका के लिए कई स्टंट भी सीखने पड़ रहे हैं और जिम भी जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक बातचीत में रानी ने कहा कि सलमान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। फिल्म दबंग में निभाई उनकी भूमिका कमाल की है, इसलिए उनके प्रेरणा ली गई है।
रानी ने स्वीकार किया कि वे मरदानी ने चुलबुल पांडे के किरदार से पूरी तरह प्रभावित हैं। इसी वजह से उनकी फिल्म में सलमान और चुलबुल को समर्पित एक गाना रखा गया है।
विज्ञापन