{"_id":"577b7742a462e9e294141800138e2099","slug":"salman-khan-pramote-dezy-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं सलमान
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में हर तरफ यही बात उठ रही है कि आखिर सलमान को यह लड़की पसंद आई ही क्यों?
विज्ञापन
जिन लोगों को ‘जय हो’ देख कर निराशा हुई, उसका एक बड़ा कारण फिल्म की हीरोइन डेजी शाह भी हैं। दर्शक जब जब डेजी को पर्दे पर देखते हैं, उनके मन में यही सवाल उठता है कि आखिर क्या सोच कर सलमान ने उन्हें अपनी हीरोइन बना लिया?
लगता है कि हर बात दिल पर लेने वाले सलमान को यह बात भी चुभ गई है। सूत्रों की मानें तो सलमान ने ठान लिया है कि वह डेजी को सुपरस्टार बना कर ही मानेंगे। चाहे दुनिया कुछ भी कहे।
विज्ञापन
पता चला है कि सलमान ने अपनी अगली फिल्म ‘बड़े भैया’ के प्रोड्यूसर सूरज बड़जात्या से डेजी को फिल्म में हीरोइन लेने का सुझाव दिया है। इसस पहले दीपिका पादुकोण के फिल्म में हीरोइन बनने की बात चल रही थी परंतु दीपिका और सलमान की शूटिंग डेट्स मिल नहीं रही थीं।
विज्ञापन
जिन तारीखों में सूरज अपनी फिल्म शूट करना चाहते हैं, वह तारीखें दीपिका ने डायरेक्टर इम्तियाज अली को उनकी अगली फिल्म के लिए दे रखी हैं। ऐसे में वह सलमान के साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म नहीं कर सकेंगी।
सूरज नई हीरोइन तलाश रहे हैं और सूत्र कह रहे हैं कि सलमान ने उन्हें डेजी का नाम सुझाया है। देखना होगा कि सूरज क्या सलमान की बात मानेंगे क्योंकि ‘जय हो’ तो उन्होंने भी देखी होगी।