{"_id":"5df918f38ebc3e87dd3c824a","slug":"salman-khan-prabhu-deva-and-kiccha-sudeep-dance-during-dabangg-3-promotion-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान, प्रभु देवा और किच्चा सुदीप ने खूब लगाए ठुमके, इस शहर में दिखी दबंग की धूम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान, प्रभु देवा और किच्चा सुदीप ने खूब लगाए ठुमके, इस शहर में दिखी दबंग की धूम
Wed, 18 Dec 2019 12:03 AM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dabangg 3 promotion
- फोटो : social media
सिनेमा के सुल्तान सलमान खान की नई फिल्म दबंग 3 इस हफ्ते रिलीज़ होने जा रही है। सलमान की ये पहली फिल्म है जो हिंदी के साथ साथ तमाम दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी एक साथ रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रचार के लिए इस बार पूरी टीम चेन्नई में थी और वहां अपने चाहने वालों की मांग पर सलमान ने स्टेज पर अपने निर्देशक प्रभु देवा और विलेन किच्चा सुदीप के साथ ठुमके लगाकार पूरी की।
विज्ञापन
सलमान इन दिनों फिल्म में अपने साथी कलाकारों किच्चा सुदीप, सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक प्रभु देवा के साथ शहर शहर प्रचार कर रहे हैं। इस प्रचार यात्रा का इस बार का पड़ाव रहा चेन्नई। चेन्नई के दर्शक सलमान खान को अपने सामने पाकर झूम से उठे। किसी हिंदी फिल्म स्टार को लेकर किसी दक्षिण भारतीय शहर में ऐसी दीवानगी कम ही देखने को मिलती है, लेकिन सलमान खान का जादू चेन्नई के प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोला।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों ने सलमान से फिल्म के गाने मुन्ना बदनाम पर नाचने को कहा और सलमान इसके लिए तैयार भी हो गए। अपने किरदार चुलबुल पांडे को मंच पर जीवंत करने के दौरान उन्होंने कोरियोग्राफर प्रभु देवा और अभिनेता किच्चा सुदीप को भी अपने सथ ले लिया और थोड़ी ही देर में तीनों के ठुमकों ने भीड़ में जोश का गुबार भर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में निधन, 100 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम