फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan: Once Sanjay Dutt is Out, I'll Party With Him

संजय दत्त के जेल से आने पर सलमान का है ये खास प्लान

Sun, 05 Jul 2015 12:48 PM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan: Once Sanjay Dutt is Out, I'll Party With Him

सलमान खान और संजय दत्त बॉलीवुड के अच्छे दोस्तों में माने जाते हैं। आजकल संजय दत्त मुबंई ब्लास्ट केस में सजा काट रहे हैं। संजय दत्त के जेल से छूटने पर सलमान अपने दोस्त संजय दत्त के लिए क्या कुछ खास करेंगे। इस पर सलमान का कहना है कि हां वो जरूर इस पर पार्टी करेंगे।

विज्ञापन


साथ ही सलमान का कहना है कि वो पार्टी जरुर करेंगे लेकिन अभी नहीं क्योंकि अभी संजय सजा पूरी करके नहीं बल्कि पैरोल पर आ रहे हैं। सलमान ने पार्टी के सवाल पर कहा कि आपकी जानकारी अधूरी है वह छुट्टी पर जेल से बाहर आ रहे हैं। ना कि सजा पूरी करके आ रही है।
विज्ञापन


सलमान ने कहा कि जब वह सजा पूरी कर जेल से बाहर आएंगे तो वह आजाद होंगे और पाक साफ। तब हम जश्न मनाएंगे। कहा जा रहा है कि सलमान संजय दत्त के जेल से रिहा होने पर उन्हे बड़ी पार्टी देने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान खुद भी है जमानत पर बाहर

Salman Khan: Once Sanjay Dutt is Out, I'll Party With Him

मुंबई के 1993 के ब्लास्ट मामले में संजय दत्त सजा काट रहे हैं। उनके इस साल के अंत तक सजा सजा पूरी कर जेल से छूट जाने की उम्मीद की जा रही है। जिसको लेकर सलमान खुश हैं। लेकिन खुद सलमान भी हाल के दिनों में मुश्किलों से घिरे रहे हैं।

सलमान खान को हिट एंड रन मामले में दोषी पाए जाने के बाद पांच साल की सजा सुनाई गई है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर जमानत पर बाहर हैं। 2002 में सलमान खान ने अपनी गाड़ी मुंबई में फुटपाथ पर सोते हुए लोगों पर चढ़ा दी थी।

इस केस में पिछले दिनों सलमान खान को पांच साल की सजा मिली लेकिन उन्हे जेल नहीं जाना पड़ा था और जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed