फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan on Dabangg Tour Gets grand welcome in Qatar

दबंग टूर पर सलमान खान, कतर में शानदार स्वागत; भाईजान के अलग अंदाज ने लूटी महफिल

Fri, 14 Nov 2025 09:31 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 14 Nov 2025 09:31 AM IST
सार

Salman Khan on Dabangg Tour: इन दिनों सलमान खान दबंग टूर के सिलसिले में कतर गए हैं। कतर में उनका शानदार स्वागत हुआ, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान का बिल्कुल अलग अंदाज नजर आता है, जिसे देखकर फैंस उनके कायल हो गए। 

विज्ञापन
Salman Khan on Dabangg Tour Gets grand welcome in Qatar
कतर में सलमान का स्वागत - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare

विस्तार

सलमान खान की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेशों में भी अच्छी-खासी है। वह जहां जाते हैं, फैंस की भीड़ उन्हें देखने के लिए जमा हो जाती है। हाल ही में सलमान खान कतर पहुंचे। वह अपने दबंग टूर के लिए कतर गए हैं। कतर पहुंचने पर फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। साथ ही भाईजान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके अलग अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। 

विज्ञापन

हाथों में भारत का झड़ा और फूल लिए नजर आए फैंस
वायरल वीडियो में सलमान खान जब फैंस के बीच पहुंचे तो उनका शानदार स्वागत हुआ। कई फैंस के साथ हाथ में भारत का झड़ा था। साथ ही कई लोगों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी दिया। सलमान खान भी इस स्वागत से काफी खुश नजर आए। इस पूरे इवेंट में उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं दिखी। हर पल  बॉडीगार्ड शेरा साथ में नजर आया। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




ये खबर भी पढ़ें: 'बहुत कमाल है, हर भारतीय के दिल में उतरेगी कहानी', '120 बहादुर' का ट्रेलर देख सलमान खान ने थपथपाई फरहान की पीठ 

सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गाया गाना 
बाद में दबंग टूर की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें सिंगर स्टेबिन बेन ने गाया गया। उन्होंने सलमान की एक फिल्म का गाना ‘ओ जाने जाना’ गाया। सलमान भी सिंगर के साथ गाना गाते नजर आए। वह बहुत मगन होकर गाना गा रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स को भाईजान का यह अंदाज काफी पसंद आया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


तैयारियों की फोटो भी शेयर की
सलमान खान ने दबंग टूर की तैयारियों से जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की। वह स्ट्रेचिंग करते हुए नजर आए। स्टेज परफाॅर्मेंस की तैयारी वह कर रहे हैं। सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ कर रहे हैं। इसमें आर्मी ऑफिसर का रोल करेंगे। 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed