{"_id":"5ff37e32d89a83ffd7871353499c291f","slug":"salman-khan-masaka-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाला फ़िल्मों का अंत नज़दीकः सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मसाला फ़िल्मों का अंत नज़दीकः सलमान खान
Updated Thu, 03 Oct 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसाला फिल्मों के हीरो सलमान खान ने मसाला फिल्मों से जुड़ा एक अजीब बयान दिया है।
विज्ञापन
सलमान ख़ान के नाम एक नहीं बॉलीवुड की कई मसाला फ़िल्में है। 'वांटेड' से लेकर 'दबंग' तक और 'बॉडीगार्ड' से लेकर 'एक था टाइगर' तक। आने वाले समय में भी सलमान खान की कई मसाला फिल्में आने वाली हैं।
लेकिन इन्हीं मसाला फिल्मों के बड़े हीरो सलमान ने कहा है कि अब मसाला फिल्में खत्म होने की ओर हैं। फिल्मकारों को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।
सलमान कहते हैं कि प्रभु देवा की फ़िल्म 'वांटेड' के साथ उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री में इस तरह की मनोरंजक मसाला फ़िल्मों की शुरूआत की लेकिन अब हाल ये हो गया है कि हर अभिनेता इस तरह की फ़िल्में कर रहा है।
विज्ञापन
क्या सलमान ख़ान का इशारा अक्षय कुमार की 'बॉस', सैफ़ अली ख़ान की 'बुलेट राजा' और शाहिद कपूर की 'आर राजकुमार' की ओर है?