{"_id":"89d1e86143cc7be73cdd19bec58e2064","slug":"salman-khan-likes-south-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये किस पर बढ़ रहा है सलमान का भरोसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये किस पर बढ़ रहा है सलमान का भरोसा
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sat, 12 Oct 2013 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय सलमान खान आमिर और शाहरुख से बड़े स्टार बन चुके हैं, तो सिर्फ इसलिए कि उन्होंने साउथ की सुपरहिट रीमेक फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
तेरे नाम, वांटेड, बॉडीगार्ड और रेडी जैसी बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफल फिल्में साउथ की सुपरहिट फिल्मों की रीमेक ही हैं। यही वजह है कि सल्लू साउथ की रीमेक फिल्मों पर बहुत ज्यादा यकीन करने लगे हैं।
विज्ञापन
जब भी उन्हें साउथ की किसी हिट फिल्म के रीमेक राइट्स खरीदने का मौका मिलता है, वे चूकते नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने एक मलयालम फिल्म हैप्पी डेज के रीमेक अधिकार खरीद लिए हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म का निर्देशन पुनीत इस्सर करेंगे। सलमान के साथ पुनीत 2004 में गर्व जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म में एक इंजिनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स की कहानी है। कहानी में आज का परिवेश मुखरित हुआ है।
यह फिल्म तेलुगु और तमिल में भी बन चुकी है। सलमान इसमें एक गेस्ट अपीयरेंस ही करेंगे। लीड किरदारों के लिए नए चेहरों को लिया जाएगा।