फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan launch being strong gym equipment many celebrities in the exhibition

सलमान खान ने लगाई बीइंग स्ट्रांग फिटनेस उपकरणों की नुमाइश, सितारों ने यूं लिए सुल्तान से टिप्स

Mon, 18 Nov 2019 09:19 AM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
salman khan launch being strong gym equipment many celebrities in the exhibition
salman khan - फोटो : amar ujala
सुपरस्टार सलमान खान के बीईंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस इक्विपमेंट की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन मुंबई के प्रख्यात गोरेगाव (पूर्व) के एनइसी ग्राउंड में किया गया । बीइंग स्ट्रॉन्ग उपकरण का उत्पादन भारत की सबसे बड़ी फिटनेस उपकरण कंपनी जेरई फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड करती है। बीइंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस उपकरण के सफलता पूर्वक लांच के बाद कुछ ही महीनो में 500 से अधिक जिम में इन उपकरणों की सफलतापूर्वक आपूर्ति की गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इस प्रदर्शनी में सभी प्रकार के फिटनेस उपकरण एक विशेष बीइंग स्ट्रॉन्ग केज में प्रदर्शित किये गये थे। इसमें इको-ट्रेडमिल जो नवीनतम पीढ़ी के उपकरण में से एक है जो बिना बिजली की इस्तेमाल कर सकते है, ऐसे ही कई प्रकार के नये उपकरण भी इस प्रदर्शनी में शुमार थे। जेरई फिटनेस के राजेश राय ने कहा, “हमने सलमान खान द्वारा डिजाइन और अवधारणा के बारे में १०० उपकरण इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए हैं। बीइंग स्ट्रांग फिटनेस का मुख्य उद्देश्य 'फिट इंडिया' आंदोलन को आगे बढ़ाना है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे फिटनेस उपकरण भारत के सभी छोटे से छोटे शहरों और गांवों तक पहुंचे। ओलंपिक और एशियाई खेलों में सबसे अधिक संख्या में भाग लेने वाले खिलाड़ियों  के गांवों में हर महीने एक जिम में मुफ्त उपकरण प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

salman khan launch being strong gym equipment many celebrities in the exhibition
sohail khan - फोटो : social media
राय ने आगे कहा, "हम हर जिम ट्रेनर के लिए किफायती ऐसे उपकरण बना रहे हैं। ताकि वे उद्यमी बन सकें और बिना किसी समस्या के अपना फिटनेस सेंटर स्थापित कर सकें।” बीइंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस इक्विपमेंट प्रदर्शित करने के अलावा, सलमान खान हाल ही में बॉडीबिल्डिंग मिस्टर वर्ल्ड विजेता टीम बीइंग स्ट्रॉन्ग के सदस्य को भी पुरस्कार भी प्रदान किये।

सलमान खान ने अपने लाखों प्रशंसकों को प्रोत्साहित करने और प्रेरित करने के लिए दबंग वर्कआउट कैसे करने चाहिए, इसपर टिप्स भी दिए। बीइंग स्ट्रांग ने इस एक्सपो में स्ट्रॉन्गमैन और स्ट्रांगवूमन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया और विजेता को बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल भी इनाम के तौर पर दी। उसी तरह बीइंग स्ट्रांग की गुडिज भी दिए गए जिनपर दबंग खान के ऑटोग्राफ्स भी थे। तीन दिवसीय प्रदर्शन शो के दौरान चुनौती स्वीकार करने के लिए फिल्म और टेलीविजन उद्योग की नामचीन हस्तियों ने बीइंग स्ट्रांग केज को भेंट दी। इस दौरान अभिनेता-निर्देशक सोहेल खान, आयुष शर्मा, डेज़ी शाह, अमित साध और अन्य कई टेलीविजन की नामचीन हस्तियों ने भी इसमें शिरकत की।
 

इस बॉलीवुड एक्टर के बेटे ने किया लग्जरी कार का एक्सीडेंट, अब मांग रहा है ऑडी या रेंज रोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed