फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan judgement day

आ गया सलमान खान मामले में फैसला

Thu, 10 Dec 2015 03:41 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
salman khan judgement day

बांबे हाईकोर्ट ने सलमान खान के हिट एंड रन मामले में पूरा फैसला सुना दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि सलमान खान पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हो सके हैं। बृहस्पविवार दोपहर डेढ़ बजे सलमान खान बांबे हाईकोर्ट में पेश होंगे। वहां सलमान खान के 13 साल पुराने हिट एंड रन मामले का फैसला सुनाया जा सकता है।
विज्ञापन


मामले में इसी साल 6 मई को मुंबई सेशन कोर्ट ने सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी, जिसे सलमान बांबे हाईकोर्ट में चुनौती थी।

सत्र न्यायालय के फैसले, तथा अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलों पर गौर करने के साथ-साथ हर पेंच पर ध्यान देते हुए बांबे हाईकोर्ट ने फैसला लिख लिया है। बीते सोमवार से ही जस्टिस एआर जोशी खुली अदालत में अपना फैसला लिखवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 27-28 सितंबर, 2002 की रात को मुंबई बांद्रा की अमेरिकन लॉन्ड्री के सामने सलमान खान की लैंडक्रूजर गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई थी। जहां बेकरी में काम करने वाले एक मजूदर की मौत हो गई थी और चार घायल हो गए थे।

फैसले के ऐन पहले क्या कह रहा है कोर्ट

salman khan judgement day

सलमान खान के हिट एंड रन मामले में फैसला सुनाने से ठीक एक दिन पहले बांबे हाईकोर्ट ने दो बड़ी बातें कही थीं। ‌जिनसे ये मामला पूरी तरह नया मोड़ ले सकता है। बुधवार को हाईकोर्ट ने कहा जिस गवाह रवींद्र पाटिल के बयानों के आधार पर आरोप तय किए गए हैं, वह बिल्कुल भी भरोसेयोग्य नहीं है।

दि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक हाईकोर्ट ने कहा है कि घटना के वक्त एसयूवी कार जिसने लोगों को कुचला, उसे अभिनेता सलमान खान ही चला रहे थे, यह आरोप पूरी तरह विश्‍वसनीय नहीं है। सलमान पर इन आरोपों का आधार उस वक्त सलमान के बॉडीगार्ड रवींद्र पाटिल के बयान हैं। लेकिन अब हाईकोर्ट ने उनको अविश्वसनीय बताया है।

उल्लेखनीय है कि अभियोजन पक्ष के गवाह रवीन्द्र पाटिल सिपाही थे। पाटिल ने अपने शुरुआती बयानों में पुलिस से कहा था कि दुर्घटना के वक्त वो सलमान की बगल में बैठे हुए थे। पाटिल ही थे जिन्होंने दुर्घटना के बाद शिकायत दर्ज कराई थी।

उनका कहना था कि उन्होंने सलमान को चेतावनी दी थी, लेकिन वो इसके बावजूद बेतहाशा गाड़ी चलाते रहे। पाटिल ने बाद में अपना बयान बदल दिया और अभियोजन पक्ष ने उन्हें बयान से मुकरने वाला गवाह करार दिया। पाटिल को इसके बाद पुलिस बल से भी निलंबित कर दिया गया। वर्ष 2007 में टीबी से उनकी मौत हो गई। अब कोर्ट ने उन्हें अविश्वसनीय करार दिया है।

दूसरा आरोप भी तय नहीं

salman khan judgement day

बांबे हाईकोर्ट के मामले के अवलोकन के दौरान यह भी पुष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के वक्त सलमान गाड़ी चला रहे थे या नहीं, और उन्होंने शराब पी रख थी या नहीं। सलमान के शराब पीने के आरोप का आधार भी रवींद्र पा‌टिल ही थे। उन्होंने ने ही सलमान पर शराब के असर में होने का आरोप लगाया।

इसके अलावा यह भी कहा कि सलमान खान उस रात रेन बार में गए थे, यह तो साबित होता है। लेकिन सलमान को उस रात किसी ने भी शराब पीते हुए नहीं देखा था। उस रात होटल के बिल की तारीख को लेकर भी उलझन है, क्योंकि पुलिस ने 27 सितंबर का बिल पेश किया, लेकिन सलमान जब वहां से निकले, तब तारीख बदल चुकी थी।

यही नहीं, उस वक्त सलमान खान खुद गाड़ी चला रहे थे, इस पर भी भ्रम बरकरार है, क्योंकि किसी ने सलमान खान को गाड़ी चलाते नहीं देखा था। साथ ही यह बातें भी सामने आई हैं कि हादसे के बाद दर्ज की गई एफआईआर सलमान खान के शराब पिए होने की बात नहीं लिखी गई थी। यह आरोप उन पर कुछ दिन बाद जोड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed