फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn Remember Kuku Kohli who gives chance to him in bollywood films

कुकू कोहली के निधन पर भावुक हुए अजय देवगन, बोले- कुछ लोग जीवन बदल देते हैं, 35 साल पहले दिया था पहला मौका

Wed, 26 Aug 2026 12:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 26 Aug 2026 12:43 PM IST
सार

Kuku Kohli: अजय देवगन ने उस निर्देशक को याद किया है, जिसने उन्हें सबले पहले फिल्मों में ब्रेक दिया था। यह निर्देशक कोई और नहीं बल्कि कुकू कोहली थे। उनका कल निधन हो गया था।

विज्ञापन
Ajay Devgn Remember Kuku Kohli who gives chance to him in bollywood films
अजय देवगन, कुकु कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अजय देवगन ने बुधवार को दिवंगत फिल्ममेकर कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी है। कोहली ने 1991 की फिल्म 'फूल और कांटे' से अजय देवगन के बॉलीवुड करियर की शुरुआत कराई थी। देवगन ने कहा कि निर्देशक ने उनकी जिंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल दी।
विज्ञापन

कोहली, जिनका असली नाम अवतार कोहली था, का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 77 साल के थे।

Ajay Devgn Remember Kuku Kohli who gives chance to him in bollywood films
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
कुकू कोहली के निधन पर क्या बोले अजय देवगन?
  • अजय देवगन ने निर्देशक कुकू कोहली को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा...
  • कुछ लोग आपकी जिंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल देते हैं।
  • कुकू जी मेरे लिए उन्हीं लोगों में से एक थे।
  • मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।
  • कुकू जी, आपकी बहुत याद आएगी। ओम शांति।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे कुकू कोहली
फिल्म निर्माता-निर्देशक को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरुणा ईरानी के भाई बलराज ईरानी ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में इस दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनके जीजा कुकू कोहली की तबीयत ठीक नहीं थी और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
उन्होंने बताया कि कुकू कोहली को ब्लॉकेज की समस्या थी और कल ही उनके स्टेंट लगाया गया था।
बलराज ईरानी ने कहा, 'वे बिल्कुल ठीक थे, लेकिन आज शाम उन्हें हार्ट अटैक आया। वे हमसे बात कर रहे थे और अचानक गिर पड़े'।
विज्ञापन

Ajay Devgn Remember Kuku Kohli who gives chance to him in bollywood films
फूल और कांटे का एंट्री सीन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन को दिया था मौका
'फूल और कांटे' से बतौर निर्देशक डेब्यू करने से पहले कोहली ने मशहूर फिल्ममेकर राज कपूर और दूसरे निर्देशकों के साथ काम किया था।
उन्होंने अजय देवगन का आइकॉनिक एंट्री सीन भी बनाया था, जिसमें अजय देवगन दो चलती हुई मोटरसाइकिलों पर पैर फैलाकर (स्प्लिट स्टंट) कॉलेज में प्रवेश करते हैं।

Ajay Devgn Remember Kuku Kohli who gives chance to him in bollywood films
कुकू कोहली और अरुणा ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
कुकू की फिल्में
इसके बाद फिल्ममेकर ने 'कोहराम', 'सुहाग', 'हकीकत', 'अनाड़ी नंबर 1', 'ये दिल आशिकाना' और 'वो तेरा नाम था' जैसी फिल्में निर्देशित कीं।

परिवार में कौन है?
कोहली के परिवार में उनकी पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी और पहली शादी से हुई दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed