फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan, jai ho

शाहरुख को छोड़ें 'जय हो' पर ध्यान दें: सलमान

Sat, 25 Jan 2014 02:11 PM IST
Updated Sat, 25 Jan 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
salman khan, jai ho

सलमान ख़ान की फ़िल्म 'जय हो' शुक्रवार को रिलीज़ हो गई, और उससे ठीक एक दिन पहले ही शाहरुख़ ख़ान को अपनी फ़िल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग करते समय चोट लग गई।

विज्ञापन


मुंबई में 'जय हो' के प्रमोशन पर सलमान ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "शाहरुख़ को भी अभी चोटिल होना था। ख़ैर शुक्र है वो पूरी तरह से ठीक हैं।"


उन्होंने कहा, "‏शाहरुख़ को लगी चोट गंभीर नहीं है। कोई उनका मानसिक संतुलन नहीं बिगड़ा है। इसलिए कृपया उन्हें छोड़िए और जय हो पर ध्यान दीजिए।"

'जय हो', में सलमान के अलावा डेज़ी शाह, डैनी डेंग्ज़ोप्पा और तब्बू की भी मुख्य भूमिका है।

'नहीं करूंगा छोटी फ़िल्में'
सलमान ख़ान ने अपने करियर में 'फिर मिलेंगे' और 'मेरीगोल्ड' जैसी छोटे बजट की फ़िल्मों में भी काम किया है लेकिन अब वो ऐसा नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, "छोटे बजट की फ़िल्मों को लोग टीवी पर या डीवीडी में देख लेते हैं। उन्हें देखने वो थिएटर में नहीं आते। इसलिए मैं ऐसी फ़िल्मों में अब काम नहीं करूंगा।"

विज्ञापन


सलमान ने ये भी कहा कि उनके करियर में सब कुछ ठीक चल रहा है। फ़िल्में चल रही हैं। लोगों का प्यार मिल रहा है लेकिन अब भी कुछ है जिसे वो सुधारना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "बाक़ी तो ठीक है लेकिन मैं थोड़ा अपने डांस और एक्टिंग में सुधार लाना चाहता हूं।"

उम्मीद
'जय हो' के निर्देशक सलमान ख़ान के छोटे भाई सोहैल ख़ान हैं। फ़िल्म व्यापार विशेषज्ञों को उम्मीद है कि फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि सलमान के प्रशंसक लंबे समय से उनकी किसी फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। साल 2013 में सलमान की एक भी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई थी।


इससे पहले दिसंबर 2013 में आमिर ख़ान की फ़िल्म 'धूम-3' रिलीज़ हुई थी जिसने ज़बरदस्त कामयाबी हासिल की थी। लेकिन उसके बाद रिलीज़ हुईं फ़िल्में जैसे 'डेढ़ इश्क़िया' और 'यारियां' कुछ ख़ास नहीं कर पाई थीं।

ऐसे में सबकी उम्मीदें 'जय हो' पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed