{"_id":"e8d103e68425e57e375c0bb0a5be2cb0","slug":"salman-khan-jai-ho-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: सलमान की हीरोईन, हिमेश की फजीहत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में: सलमान की हीरोईन, हिमेश की फजीहत
अमर उजाला,मुंबई
Updated Tue, 21 Jan 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों चर्चा सलमान की नई हीरोईन के साथ हिमेश की फजीहत पर भी हो रही है।
विज्ञापन
*‘जय हो’ की हीरोइन डेजी शाह परेशान हैं। उन्हें लग रहा है कि फिल्म की हीरोइन बनाने के बावजूद सलमान खान का ध्यान उन पर कम और ‘बिग बॉस’ वाली एली अवराम पर ज्यादा है।
सलमान फिल्म के प्रमोशन में डेजी को भाव नहीं दे रहे और इतर कार्यक्रमों में एली को साथ ले जा रहे हैं। लेकिन सलमान के नजदीकी कह रहे हैं कि कोई डेजी को समझाए कि होम प्रोडक्शन में लीड रोल के अलावा ‘भाई’ उनकी और क्या मदद कर सकते हैं!
विज्ञापन
*कंगना रनौत ने ऐक्टिंग में खुद को और आजमाने का फैसला किया है। खबर है कि वह अब हॉरर फिल्म में आकर दर्शकों को डराने के मूड में हैं।
उन्होंने हाल में ‘रागिनी एमएमएस 2’ के निर्देशक भूषण पटेल की अगली फिल्म में काम करने की मंजूरी दी है। कंगना के प्रशंसकों को दिल थाम कर बैठिना चाहिए!
*पिछले दिनों हिमेश रेशमिया की फजीहत हो गई। मुंबई के पुलिस मेला में गीत गाने वाले वह आखिरी सिंगर थे। पुलिस खुद कैसे नियम कायदे कैसे तोड़ती?
सो, हिमेश ‘आपका सुरूर...’ गा ही रहे थे कि घड़ी ने बारह की घंटी बजा दी। पुलिसवालों ने तुरंत माइक का कनेक्शन काट दिया। हिमेश भौचक रह गए। फिल्मों में भले ही पुलिस देर से पहुंचे लेकिन असल में वक्त की पाबंद है, अब तो मानना पड़ेगा!
विज्ञापन