एक बार फिर सलमान ने कर डाला बड़ा कारनामा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिट एंड रन केस मामले में उलझे सलमान खान को हाल ही में इस केस से राहत मिली है। सलमान के प्रशसंकों ने उनको जमानत मिलने पर चैन की सांस ली है। लेकिन सलमान हैं कि चैन से बैठते ही नहीं।
अब जरा देखिए कि सलमान खान ने एक बड़ा कारनामा कर डाला है। उन्होंने इस बार कश्मीर में कुछ ऐसा किया है जिसको जान उनके प्रशंसकों में खलबली मच जाएगी। वो बेचैन हो उठेंगे।
लेकिन सलमान तो सलमान हैं वो मान गए तो काहे के बजरंगी भाईजान। खैर सलमान के कारनामे को जानकर उनके प्रशंसक एक बार फिर से उनके लिए दुआओं के लिए हाथ उठा ही लेंगे।
निर्देशक कबीर ने खोला सलमान का राज
जैसे ही सुपरस्टार सलमान खान को 'हिट एंड रन' केस में जमानत मिली उन्होंने तुरंत राहत की सांस लेते हुए कश्मीर की उड़ान भर ली। कश्मीर में उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की टीम कब से सलमान का इंतजार कर रही थी।
अब सलमान वहां अपनी फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। एक और बात कि इस वक्त कश्मीर में काफी ठंड है और जिस जगह सलमान शूटिंग कर रहे हैं (जोजिला दर्रा) वहां का तापमान शून्य से भी दो डिग्री सेल्सियस कम है।
फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने फिल्म के शूटिंग सेट से अपनी और सलमान की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है। कबीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर सलमान की एक सेल्फ़ी पोस्ट करते हुए लिखा है, "शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे। समुद्र तल से 11,700 फुट ऊपर। कश्मीर का जोजिला दर्रा। बजरंगी भाईजान।"