{"_id":"c133b664e5f5ab656ae78b5eba397deb","slug":"salman-khan-is-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों बीमार पड़ गए हैं सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों बीमार पड़ गए हैं सलमान खान
अमर उजाला,मुंबई
Updated Mon, 23 Dec 2013 04:42 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान बीमार पड़ गए हैं। आखिर उनकी बीमारी की वजह क्या है? एक अटपटी सी वजह चर्चाओं में है।
विज्ञापन
सलमान खान कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें हल्का सा बुखार रहता है, जो कभी सही हो जाता है और कभी वापस आ जाता है।
सलमान की तबियत के ढीले पडऩे से बिग बॉस की शूटिंग पर तो ज्यादा असर नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें अपने कई कमिटमेंट्स से मुंह मोडऩा पड़ा है। पिछले दिनों से वे सीसीएल के एक इवेंट में शामिल नहीं हो पाए।
इस कार्यक्रम में उन्हें सचिन तेंदुलकर के साथ भागीदारी करनी थी। दीपिका पादुकोण की पार्टी भी नहीं अटेंड कर पाए। यहां तक कि अपने छोटे भाई की बर्थडे पार्टी
विज्ञापन
में भी नहीं पहुंचे। उनके फैमिली डॉक्टर ने उन्हें सख्त हिदायत दी है कि वे हर हाल में पार्टियों से बचें, वरना उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो सकता है।
विज्ञापन