{"_id":"ddb3c89022d6988f3c422817277345c1","slug":"salman-khan-is-angry-to-sonakshi-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी फेवरेट हीरोइन से नाराज हुए सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी फेवरेट हीरोइन से नाराज हुए सलमान खान
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 08 Nov 2013 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। किसी रिश्ते की कोई गारंटी नहीं कि कब उसे किसी की नजर लग जाए। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के मनमुटाव के बारे में कोई कल्पना कर सकता था?
दबंग जैसी फिल्म से सोनाक्षी का कैरियर बनानेवाले सलमान को भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें ऐसा झटका मिलेगा। आखिर सोना ने उनके होम प्रोडक्शन की फिल्म में काम करने से इनकार कैसे कर दिया?
मिली जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी को अरबाज खान ने हाल ही में एक फिल्म ऑफर की, लेकिन सोना ने इसमें काम करने से साफ मना कर दिया। सोना के मुंह से ना सुनकर सलमान और अरबाज दोनों ही हैरान रह गए।
विज्ञापन
उन्हें सोना से ऐसी उम्मीद कतई नहीं थी। मिली जानकारी के मुताबिक अरबाज के होम प्रोडक्शन की इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी एक नए निर्देशक अभिषेक डोगरा को सौंपी गई है।
इस फिल्म में सलमान कोई भी किरदार नहीं निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि सोना के इस फिल्म में काम न करने की वजह यही है। चूंकि सलमान इस फिल्म से बतौर एक्टर नहीं जुड़े हैं, इसलिए सोना ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए।
सोनाक्षी की जगह पहले कैटरीना कैफ को लिया जा रहा था, लेकिन यह रोल सलमान की राय पर ही सोनाक्षी को ऑफर किया गया था। सोना के दो टूक इनकार करने पर सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर है। अब देखने की बात होगी कि दोनों सितारों के बीच आगे कैसे संबंध रहते हैं।
.. .. ..