फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan in press conference

हिंदुस्तानी मुन्नी पर पहली बार बोले बजरंगी भाईजान

Mon, 10 Aug 2015 06:14 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
salman khan in press conference

भारत की गीता नाम की लड़की जो पिछले कई सालों से पाकिस्तान में है। इस लड़की को लेकर सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान की रिलीज के बाद लगातार खबरें आ रही हैं। गीता को पाकिस्तान से वापस लाने पर सलमान ने कहा कि गीता की वापसी के लिए सरकार को कोशिश करनी चाहिए। सलमान ने कहा कि सरकार ने गीता को लाने की कोशिश ना की तो हम अपने स्तर से कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि फिल्म बजरंगी भाईजान में एक पांच साल की पाकिस्तानी बच्ची भारत में छूट जाती है। जिसे सलमान वापस पाकिस्तान पहुंचाने जाते हैं। हाल ही में गीता नाम की एक लड़की का मामला सामने आया है, जिसकी कहानी भी फिल्म की लड़की की कहानी से मिलती है।
विज्ञापन


बजरंगी बाईजान की मुन्नी की तरह गीता भी बोल नहीं सकती और वो पिछले कई सालों से पाकिस्तान में है। इस खबर के आने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट पर बात करने का अभी सही वक्त नहीं

salman khan in press conference

सलमान खान ने याकूब पर ट्वीट के बाद आज पहली बार मीडिया के सवालों के जवाब दिए। उन्होने कई मुद्दों पर पत्रकारों के जवाब दिए लेकिन याकूब की फांसी को लेकर किए गए ट्वीट और उसके बाद माफी पर कुछ नहीं कहा।

ट्वीट के सवाल पर सलमान ने कहा कि अभी नहीं वक्त आने पर इसका जवाब दूंगा। गौरतललब है कि याकूब मेमन की फांसी से पहले सलमान ने याकूब को बेगुनाह कहते हुए ट्वीट किए थे, जिसके बाद जबर्दस्त हंगामा हुआ था।

इसलिए सलमान से उम्मीद थी कि वो इस मुद्दे पर जरूर कुछ ना कुछ कहेंगे, लेकिन इस पर सलमान कुछ नहीं बोले।

'बजरंगी भाईजान एक साधारण फिल्म है'

salman khan in press conference

इस ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म अब तक ओवरसीज 500 करोड़ सो ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सलमान का कहना है कि बजरंगी भाईजान एक साधारण फिल्म है, जिसमें आम डायलॉग हैं।

सलमान का कहना है कि इस फिल्म के लिए मुझे शोले से प्रेरणा मिली। क्योंकि शोले में बहुत ही आम डायलॉग हैं जैसे 'कितने आदमीं थे' 'तुम्हारा नाम क्या है बसंती' लेकिन ये बेहद शानदार लगते हैं। इसी से हमें इस फिल्म के लिए प्रेरणा मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed