सनी लियोनी से दूर क्यों हैं सलमान खान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रागिनी एमएमएस के सुपरहिट होने के बाद सनी लियोनी की मार्केट डिमांड बढ़ गई है। हर निर्माता-निर्देशक उनकी इमेज को भुनाना चाहता है। लेकिन सलमान इस बात से अपने को दूर रखना चाहते हैं।
अनीश बज्मी की अगली फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' में सनी लियोनी और सलमान खान की जोड़ी बनने की खबरें आईँ तो सलमान ने इसका विरोध किया। वह नहीं चाहते कि उनकी फिल्म में सनी लियोनी की इंट्री हो।
फैमिली दर्शक हटने का डर
सलमान खान अपनी फिल्मों को ऐसी फिल्में बताते हैं जिन्हें पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके। इसलिए सलमान की कोशिश होती है कि उनकी फिल्म में किस सीन भी न हों।
यही वजह रही है कि सनी लियोनी का नाम उनकी फिल्म में आने की खबरें जैसे ही सुर्खियां बननी शुरू हुईं तभी सलमान खान इस मसले पर आक्रामक हो उठे।
पर सनी चाहती हैं साथ
सलमान चाहें या न चाहें लेकिन सनी लियोनी की कोशिश है कि वह सलमान या शाहरुख के साथ अपनी जोड़ी बनाएं। एक कार्यक्रम में सनी लियोनी यह कह भी चुकी हैं कि वह चाहती हैं कि उनकी जोड़ी खान स्टार के साथ बनें। अब देखना यह है कि सनी की यह मंशा कब तक पूरी होती है।