फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan house hunting in Dubai

दुबई में घर तलाश रहे हैं सलमान

Fri, 15 Mar 2013 05:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 15 Mar 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan house hunting in Dubai

अभी कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि सलमान ब्रांदा के अपने नये घर में जल्द ही शिफ्ट होने वाले हैं। अब नयी खबर यह है कि सलमान खान दुबई में नये घर की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन


जी हां, सलमान की इच्छा है कि वह दुबई में एक घर खरीदें। खुद उनके भाई सोहेल खान ने इस खबर की पुष्टि की है कि सलमान को दुबई बेहद पसंद है और इसलिए वह एक घर वहां खरीदना चाहते हैं। इसके पहले अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती आराध्या के लिए दुबई में प्लॉट खरीदा है।
विज्ञापन


शाहरुख खान के भी दुबई में बंगलो हैं। अब बारी सलमान खान की है। सलमान खान के भाई सोहेल ने कहा है कि हम जल्द ही अपनी नयी फिल्म की शूटिंग दुबई में शुरू करेंगे। हम यहां सिर्फ शूटिंग ही नहीं करेंगे, बल्कि हम वहां एक अच्छे घर की भी तलाश कर रहे हैं। सोहेल का कहना है कि क्योंकि दुबई मुंबई से बस 2 घंटे की दूरी पर है तो यहां घर लेने में उनके परिवार को कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सोहेल ने कहा है कि दुबई में घर वह सिर्फ निवेश के रूप में खरीद रहे हैं। सोहेल ने कहा कि सलमान को मुंबई से बेहद प्यार है और वह मुंबई को ही अपना घर मानते रहेंगे। अब देखते हैं कि सलमान को यह घर कब मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed