फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan got angry on paparazzi for clicking pics after brother Sohail Khan birthday party video goes viral

Salman Khan: सोहेल खान के जन्मदिन समारोह में सलमान खान ने खोया आपा, गुस्से में पैपराजी पर भड़कते दिखे भाईजान

Wed, 20 Dec 2023 10:39 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 20 Dec 2023 10:39 AM IST
सार

सलमान खान को अपने परिवार के सदस्यों के साथ भाई सोहेल का 53वां जन्मदिन मनाते हुए देखा गया था। पार्टी के बाद वे पैपराजी पर अपना आपा खो बैठे।

विज्ञापन
Salman khan got angry on paparazzi for clicking pics after brother Sohail Khan birthday party video goes viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान का गुस्सा इन दिनों 'बिग बॉस 17' में साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन अब उनका यह गुस्से वाला रूप सोहेल खान की जन्मदिन पार्टी में भी देखा गया। दरअसल, सलमान खान को अपने परिवार के सदस्यों के साथ 19 दिसंबर को भाई सोहेल का 53वां जन्मदिन मनाते हुए देखा गया था। पार्टी के बाद सलमान को अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते देखा गया था, जहां वे पैपराजी पर अपना आपा खो बैठे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

खान परिवार की खास पार्टी
19 दिसंबर को सोहेल खान के लिए एक जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया, जो एक पारिवारिक समारोह था। सलमान के अलावा समारोह में पूरे खान परिवार ने भी भाग लिया, जिसमें सलीम खान, हेलेन, सलमा खान, अर्पिता खान और आयुष शर्मा, अलवीरा खान, अतुल अग्निहोत्री और उनकी बेटी अलीजेह अग्निहोत्री और करीबी दोस्त शामिल थे।
Dunki: किंग खान के लिए दुबई इवेंट बना एतिहासिक, ड्रोन शो में शाहरुख के सिग्नेचर पोज से जगमगा उठा आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में दिखे सलमान
पार्टी के बाद सलमान खान को अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते देखा गया। कई फोटोग्राफर तस्वीरें खींचने के लिए उनकी कार के पास आ गए। इस पर सलमान भड़क गए। परेशान दिख रहे सलमान ने अपनी कार में बैठने से पहले पैपराजी से कहा कि पीछे हटो सब। इसके बाद अभिनेता गुस्से में पैपराजी की ओर देखते हुए अपनी कार में बैठ गए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Salaar: रात एक बजे और सवेरे चार बजे से चलेंगे 'सालार' के शो, तेलंगाना सरकार ने दी इजाजत

विज्ञापन

सलमान की सुरक्षा कड़ी
हाल ही में मुंबई पुलिस ने किसी भी खामी या कमी की जांच के लिए सलमान की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। ऐसा तब हुआ, जब फेसबुक पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दावा करने वाले एक अकाउंट से बॉलीवुड अभिनेता को धमकी जारी की गई। फेसबुक अकाउंट पर बिश्नोई की तस्वीर भी थी।
Salaar: प्रभास की असफल फिल्मों पर प्रशांत नील ने दिया शाहरुख का उदाहरण, इतने वर्ष पहले की थी सालार की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed