फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan gives work for Arbaaz Khan and Sohail Khan

अरबाज-सोहेल की हरकतों से भाईजान नाराज, लगाई क्लास

Mon, 08 Feb 2016 07:35 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan gives work for Arbaaz Khan and Sohail Khan

अरबाज खान और सोहेल खान आजकल पत्नियों से अलगाव को लेकर चर्चा में हैं। इससे उनके बड़े भाई सलमान नाराज हैं। खबर है कि सलमान ने दोनों से करियर पर ध्यान देने को कहा है। नतीजे में अरबाज की दबंग-3 और सोहेल की शेर खान पर नए सिरे से काम शुरू हो गया है...

विज्ञापन


सलमान खान हमेशा अपने छोटे भाइयों अरबाज और सोहेल के करियर को सहारा देते रहे हैं। मगर इनकी अपनी खास पहचान नहीं बन सकी। ये दोनों इन दिनों अपनी पत्नियों के साथ अलगाव को लेकर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन


ऐसे में खबर है कि बेवजह की बातों से दूर रखने के लिए सलमान ने इन्हें अगली फिल्मों के काम पर लगा दिया है। अगर सब कुछ सलमान के निर्देशानुसार चला तो 2017 में अरबाज खान की दबंग-3 और सोहेल खान की शेर खान सिनेमाघरों में पहुंचेगी। दोनों फिल्मों में हीरो सलमान रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों से काफी आहत और नाराज हुए हैं सलमान

Salman Khan gives work for Arbaaz Khan and Sohail Khan

2017 के लिए अरबाज की फिल्म को सलमान पहले ही हरी झंडी दिखा चुके थे। इसमें उनकी बहन अलवीरा भी प्रोड्यूसर होंगी। अब पता चला है कि उन्होंने सोहेल से अपने पुराने प्रोजेक्ट शेर खान को डिब्बे से बाहर निकाल, उस पर नए सिरे से काम करने को कहा है।

तीन साल पहले सोहेल ने सलमान के साथ शेर खान की योजना बनाई थी मगर जय हो (2014) के फ्लॉप होने के बाद इसे बंद करने का फैसला किया गया था।

उल्लेखनीय है कि एक समय सोहेल जय हो और शेर खान को लेकर बहुत उत्साहित थे और दोनों फिल्में सलमान को लेकर बनाना चाहते थे। जब जय हो नहीं चली तो सलमान ने शेर खान से दूरी बना ली। इसके बाद उन्होंने सोहेल से एक बार फिर ऐक्टिंग करियर पर ध्यान देने को कहा।

तब गामा पहलवान की बायोबिक की योजना बनी, जिसे पुनीत इस्सर निर्देशित करने वाले थे। सलमान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे। थोड़ी चर्चा के बाद इस फिल्म की प्रगति की कोई खबर नहीं आई और सोहेल तथा उनकी पत्नी सीमा के बीच खटपट मीडिया की सुर्खियां बनने लगीं।

सोहेल का नाम अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ जुड़ा। पिछले दिनों सोहेल के बाद अरबाज और उनकी पत्नी मलाइका के अलग होने की खबर आ गई। इन बातों से सलमान काफी आहत और नाराज हुए।

शेर खान में सलमान के अपोजिट कौन होगा?

Salman Khan gives work for Arbaaz Khan and Sohail Khan

बताया जाता है कि इसके बाद उन्होंने दोनों भाइयों से कहा कि वह अपनी अगली फिल्मों के काम पर लग जाएं। दबंग-3 में काम करने को सलमान पहले ही तैयार थे और अब उन्होंने सोहेल के प्रोजेक्ट को भी जिंदा करने का फैसला किया है।

सूत्रों का कहना कि इस बार शेर खान पहले की तरह बहुत बड़े बजट की होने के बजाय सीमित बजट में बनेगी। सलमान खुद प्रोड्यूसर होंगे। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2013 में शेर खान की शूटिंग होनी थी। इस फिल्म के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा और फिर दीपिका पादुकोण के नाम पर चर्चा हुई थी।

लेकिन दोनों ही इसका हिस्सा नहीं बन सकीं। बाद में किंगफिशर कैलेंडर हंट में 2011 की विजेता एंजेला जॉनसन को हीरोइन के रूप में साइन किया गया था। लेकिन फिल्म डिब्बे में बंद हो गई। अब देखना होगा कि शेर खान में सलमान के अपोजिट एंजेला को ही लिया जाता है या फिर कोई नया चेहरा सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed